पाक का नापाक गुरूर चकनाचूर, कराची से लाहौर तक सब धुआं-धुआं. ! भारत ने पाकिस्तान पर दागी 100 मिसाइलें, सात शहरों में तबाही, पाकिस्तानी पायलट गिरफ्तार
NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
India-Pakistan War Situation News LIVE Coverage in Hindi: पाकिस्तान में भारत के हमले से खलबली मची हुई है. भारत की जवाबी कार्रवाई से जिन्ना का मुल्क डरा हुआ है उसके कई शहरों में अफरातफरी जैसा माहौल है. दरअसल, पाकिस्तान के कई शहरों पर भारत ने जवाबी कार्रवाई की है. लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट, बहावलपुर और पेशावर पर भीषण हमला हुआ है.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ताजा घटनाक्रम में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा सैन्य एक्शन लेते हुए 100 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिससे लाहौर, सियालकोट और कराची सहित कई शहरों में धुएं के गुबार छा गए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सात प्रमुख शहरों पर सीधा हमला किया है। सूत्रों के अनुसार, इस्लामाबाद से लाहौर तक भारतीय हमलों की गूंज सुनाई दी। इन हमलों में पाकिस्तान का चौथा लड़ाकू विमान भी मार गिराया गया है। भारतीय सेना ने JF-17 विमान के पायलट को अखनूर सेक्टर से ज़िंदा पकड़ने का दावा किया है। यह बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।
- Advertisement -
हमले की तीव्रता के चलते पूरे पाकिस्तान में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, वहीं नागरिकों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। इस सैन्य कार्रवाई को भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मरक्षा की कार्रवाई करार दिया है। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह जवाब पाकिस्तान की ओर से की गई उकसावे वाली कार्रवाई के उत्तर में दिया गया है। स्थिति पर उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मुख्यालय में लगातार बैठकें चल रही हैं।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए: पठानकोट में PAK फाइटर प्लेन मार गिराने की खबर; बॉर्डर पर लोगों की बंकरों में शिफ्टिंग
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल मार गिराईं। जानकारी के मुताबिक भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पठानकोट में पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। इसे भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया
घाटी में सुबह की हलचल, लोगों ने सुनाई रात की आपबीती
जम्मू-कश्मीर में रात भर चली गोलाबारी के बीच सुबह की हलचल शुरू हो गई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें भी हमारे सुरक्षा बलों ने बेअसर कर दिया। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। भगवती वैष्णो देवी जम्मू में विराजमान हैं, डरने की कोई बात नहीं है। नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि उनमें (पाकिस्तान में) हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वे बस इतना ही कर सकते हैं। हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उन पर गर्व है।
पाकिस्तान के 50 से अधिक ड्रोन गिराए
बीती रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन भेजने के कोशिश की। जिसके बाद उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक गिराया। इस कार्रवाई में L-70 गन, Zu-23 मिमी गन, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-UAS उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया।
इन सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश
भारत सरकार के अनुसार 7 से 8 मई की रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात स्थित कई भारतीय सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने का कोशिश की थी. इन ठिकानों में अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे अहम ठिकाने शामिल हैं. जवाब में भारत की इंटीग्रेटेज काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को फेल कर दिया. इसके अलावा भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के हथियार को मार गिराया है. उनके जो मलबे बरामद हुए है उससे साफ है कि हमले पाकिस्तान की ओर से किए गए थे.
भारत की जवाबी कार्रवाई
भारत का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से की गई हालिया सैन्य कार्रवाइयों ने भारत को मजबूर कर दिया है कि वह अपने नागरिकों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करे. इसी के तहत भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार सिस्टम को निशाना बनाया है. इस जवाबी हमले में लाहौर में स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. साथ ही ने भारत ने यह भी कहा है कि वह तनाव को बढ़ावा नहीं देना चाहता, लेकिन यदि पाकिस्तान की ओर से हमला होता है तो उसका उपयुक्त जवाब दिया जाएगा। भारत ने यह भी कहा है कि 7 मई को उसका जवाबी ऑपरेशन ‘सिंदूर’ एक ‘केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक’ एक्शन था. साथ ही एयर स्ट्राइक में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था.
Report By :- ANUJA AWASTHI, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI