Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पुलिस लाइन के एक फ्लैट से SSP कार्यालय में पदस्थापित महिला कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों के शव मिलने से हड़कंप

0 440

CRIME DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी पुलिस लाइन के एक फ्लैट से एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित महिला कॉन्स्टेबल सविता समेत तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि सविता दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रही थी.

- Advertisement -

इसके बाद शक होने पर पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर में जाकर जांच की गई. जांच के क्रम में क्वार्टर के बाहर ताला लगा दिखा. पुलिसकर्मियों ने ताले को तोड़ अंदर प्रवेश किया, तो अंदर से सविता समेत तीन शव मिले. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दो अन्य मृतकों में सविता की बेटी और उसकी नानी बताई जा रही हैं. पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एसपी प्रभात कुमार सहित शहर के सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर वह कौन था, जो हत्या करने के बाद फ्लैट में बाहर से ताला लगा कर चला गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं जांच के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है.

Report By :- SHILPI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309