Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चुटिया थानेदार वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में मिली पुलिस को बड़ी सफलता : स्टेशन रोड में रोहित हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

0 428

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सरकारी बस डिपो के पास बीते 12 जून को रोहित उर्फ पंडित नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।यह घटना अहले सुबह 3 बजे हुई थी।इस मामले में चुटिया थाना पुलिस ने 15 दिन बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।साथ मे एक और युवक को गिरफ्तार किया है।दोनों से पूछताछ जारी है

मृतक का फाइल फोटो

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहित उर्फ पंडित हत्याकांड के मुख्य आरोपी संतोष साहू बूटी मोड़ इलाके में छुपा हुआ है।सूचना मिलते ही बुधवार की अहले सुबह सिटी डीएसपी दीपक कुमार और चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने दलबल के साथ बूटी मोड़ इलाके में एक धर में छापेमारी की।जहां से संतोष और एक युवक को गिरफ्तार किया है।दोनों से पूछताछ जारी है।पूछताछ में खुलासा होगी,आख़िर पंडित की हत्या क्यों कि गई थी।वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Auto driver killed by criminals after handshake in Ranchis Chutiya - हाथ  मिलाकर हालचाल पूछा, फिर पेट में घोंप दिया चाकू; बीच सड़क ऑटो चालक की हत्या  से सनसनी

बता दें मृतक रोहित कुमार झा उर्फ पंडित चुटिया कृष्णापूरी रोड नम्बर 1 चुटिया के रहने वाले थे।मृतक पंडित ऑटो चलाता था।घटना के दिन रोहित उर्फ पंडित देर रात में अपने दोस्त निखिल चौधरी एक अन्य युवक के साथ स्कूटी से निकला था।उसके बाद स्टेशन रोड स्थिति सरकारी बस डिपो के पास पहुँचा था।करीब ढाई बजे रात में बस डिपो के सामने सड़क पर दो बाइक सवार युवक जिसमे संतोष साहू और कुंदन नामक युवक वहां पहुंचा।उसके बाद रोहित ने दोनो से बातचीत करने लगा। इसी बीच बाइक सवार युवक से हाथ भी मिलाया।उसके बाद किसी बात को लेकर एक युवक ने रोहित के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और पेट में चाकू मार दिया।चाकू लगने से रोहित आगे भागने लगा लेकिन बस डिपो गेट के पास गिर गया।वहीं बाइक सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।उसके बाद निखिल ने छोड़कर भागे अपराधी के बाइक से ही गुरुनानक हॉस्पिटल ले गया।उसी दौरान चुटिया थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुँचीं।घायल युवक को रिम्स ले गया लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।स्टेशन रोड में होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था।जिसमें दो अपराधी की पहचान हुई थी।।दोनों अपराधी अरगोड़ा और पुंदाग इलाके का रहने वाला है।

Report By :- NIDHI TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309