Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बकाया बिजली बिल वसूलने गए जेई और कर्मचारियों पर हमला, जान बचाकर भागे बिजली कर्मचारी

0 484

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुरैना

मुरैना के लेपा गांव में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने गए बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी जान बचाकर किसी तरह वहा से भागे और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिहोनिया उप केंद्र पर पदस्थ बिजली कंपनी के जेई नीरज लुनिया अपने कर्मचारियों के साथ लेपा गांव में बकायदारों के यहां बिल की राशि वसूलने गए थे। लेपा गांव के वीरेंद्र सिंह तोमर पर बिजली बिल की 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। जेई नीरज लुनिया ने जैसे ही बकाया राशि का बिल वीरेंद्र सिंह तोमर को दिया तो उसने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साथ ही करू सिंह तोमर और टिल्लू तोमर को बुला लिया और बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट कर दी।

एक बिजली कर्मचारी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो पुलिस को भी सौंपा गया है और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। सिहोनिया थाना पुलिस ने जेई की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Report By :- MANISHA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुरैना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309