Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हेमंत की कुर्सी खतरे में गिर सकती है सरकार, कभी भी बगावती रुख अपना सकता है कांग्रेस

0 652

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में हेमंत सरकार गिरने के आसार, CM हेमंत सोरेन कांग्रेस से परेशान, नए पार्टनर के साथ सरकार बनाने का जुगाड़ तो नहीं? – Nation Express हेमंत सरकार से नाराज हैं कांग्रेस विधायक

सरयू राय के बयान से मची खलबली :- जब तक कांग्रेस चाहेगी, राज्य सरकार चलेगी’

झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही महागठबंधन सरकार में नाराजगी शुरू हो गई है.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलाई गई यूपीए की बैठक में कांग्रेस का कोई भी विधायक शामिल नहीं हुआ. 

झारखंडः  हेमंत सोरेन सरकार में बगावत

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के कामकाज से विधायक हैं नाराज

झारखंड (Jharkhand) की राजनीति (Politics) में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. अचानक राज्य की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है. झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित की गई थी. लेकिन, हैरानी की बात ये रही कि, गठबंधन के अहम घटक दल कांग्रेस (Congress) ने इस बैठक से दूरी बना ली.

- Advertisement -

तेज हुई सियासी हलचल
कांग्रेस के बैठक में शामिल ना होने की वजह से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इतना ही नहीं, प्रदेश में कयासबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि, कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर हेमंत सोरेन सरकार से नाराज है. महागठबंधन में शामिल दलों के विधायकों की बैठक सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर हुई थी. इस बीच सीएम सोरेन की अध्यक्षता वाली बैठक में शामिल ना होकर कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास पर बैठक की.

झारखंड की हेमंत सरकार खतरे में

12वें मंत्री पद को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच बढ़ी दूरियां

दिल्ली से लेकर झारखंड तक सियासी माहौल गर्म

सूत्रों से मिली जानकारी दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला बीजेपी के तरफ से ऑफर

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच तनातनी

कहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस से परेशान तो नहीं

झारखंड में सियासी उबाल

ऐसा ना हो कि कांग्रेस की किच-किच से परेशान सीएम हेमंत सोरेन राज्यपाल को सौंप दे अपना इस्तीफा

झारखंड में भाजपा हुआ अचानक एक्टिव

कांग्रेस और JMM के कई नाराज विधायकों से भाजपा संपर्क में

कई मुद्दों पर नहीं है एक राय
बताया जा रहा है कि, कांग्रेस हेमंत सोरेन सरकार से कई मुद्दों को लेकर नाराज है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार में उनकी नहीं सुनी जाती है. इसके अलावा स्थानीय भाषा, ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण, जेपीएससी जैसे मुद्दों पर भी गठबंधन के दलों में एक राय नहीं है.

झारखंड कांग्रेस के कई विधायक नाराज, अब सोरेन सरकार के अंदर बढ़ रही बेचैनी

JMM, Congress, RJD join hands for Jharkhand assembly polls | Latest News India - Hindustan Timesझारखंड (Jharkhand) में प्रेशर पॉलिटिक्स का खेल शुरू हो गया है. हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार में शामिल मुख्य सहयोगी दल ने इसकी शुरुआत की है. बोर्ड-निगम के बंटवारे से लेकर 20 सूत्रीय गठन और सरकार के अंदर कांग्रेस विधायकों, नेताओं को तवज्जो देने को लेकर हल्ला बोला गया है. कांग्रेस की इस राजनीति और रणनीति को उसकी मजबूरी और उसकी अनदेखी के साथ जोड़ कर भी देखा जा रहा है.

झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से शुरू हुई राजनीति अब सरकार के अंदर बेचैनी बढ़ा रही है. बाहर से भले ही कांग्रेस विधायकों की नाराजगी संगठन तक सीमित दिख रही हो, पर असल में ये कांग्रेस के रणनीति का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है . अगर ऐसा नहीं होता तो नाराज विधायकों को आलमगीर आलम के आशियाने में जगह नहीं मिलती. राज्य में सत्ताधारी दल होने के बावजूद कांग्रेस विधायकों पर मुकदमा दर्ज होना, कई तरह के संकेत देता है. हालांकि कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर खुद की सरकार पर हमला बोला है उसमें भी दम दिखता है

झारखंड कांग्रेस की मांग

कांग्रेस की ओर से जो मांग की जा रही है उसमें राज्य में बोर्ड – निगम के पद का बंटवारा, सूचना आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष जैसे पद रिक्त, 20 सूत्री और निगरानी समिति का गठन, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को विधानसभा में कांग्रेस विधायक की मान्यता, कांग्रेस विधायकों पर लगातार हो रहे मुकदमों से नाराजगी, जिला स्तर पर अधिकारियों के द्वारा कांग्रेस नेताओं की अनदेखी, 12 वें मंत्री पद पर कांग्रेस की दावेदारी प्रमुख हैं.

Hemant Soren decides to expand cabinet on Friday, then has second thoughts | Latest News India - Hindustan Timesदिल्ली  तक पहुंची कांग्रेस की नाराजगी की आवाज

राजनीति के अंदर खाने इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री भी नाराज चल रहे हैं. हाल के घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उचित आश्वासन दिए जाने के बावजूद उसके ठीक उलट करवाई की गई. रांची से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के विधायक और नेता दौड़ लगा रहे हैं. सरकार के हर कदम की जानकारी दिल्ली आलाकमान को दी जा रही है. कांग्रेस के अंदर से भी जो मांग उठ रही है उसे पार्टी के नेता नजरअंदाज नहीं कर सकते. इसकी बड़ी वजह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार के अंदर उचित मान – सम्मान देने का वादा है. जो अब तक पूरा नहीं हो सका.

राज्य में हेमंत सोरेन सरकार गठन के डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. अब तक विकास के सवाल पर राज्य सरकार कोरोना का रोना रोती रही है. मगर अब कांग्रेस खुद की सरकार से काम चाहती है. वो चाहती है कि जनता से किया गया हर वादा समय पर पूरा हो, वरना जनता माफ नहीं करेगी.

Exclusive Interview Of Ex Bjp Jharkhand Leader Saryu Rai - भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व रघुवर दास के प्रभाव में रहा, उनके खिलाफ मुहिम जारी रहेगी : सरयू राय - Amar Ujala Hindi News Liveजब तक कांग्रेस चाहेगी, राज्य सरकार चलेगी’
इस बीच प्रदेश के दिग्गज नेता सरयू राय के बयान ने हेमंत सरकार में बगावत की खबरों को और धार दे दी है. सरयू राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार को लेकर साफ कहा कि जब तक कांग्रेस चाहेगी, राज्य सरकार चलेगी. सियासी जानकार सरयू राय के इस बयान के कई मायने निकाल रहे हैं. इस बयान को कांग्रेस पार्टी के विधायकों की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Report By :- MINAKSHI SHARMA, POLITICAL EDITOR, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309