Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जामा मस्जिद के शाही इमाम का विवादित बयान, कहा- मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ

0 415

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, अहमदाबाद

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद का बयान सुर्खियों में
  • शाही इमाम सिद्दीकी ने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई
  • शाही इमाम सिद्दीकी ने कहा कि महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ है

- Advertisement -

अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है। शाही इमाम ने कहा कि जो महिलाओं को टिकट दे रहे हैं वे इस्लाम के खिलाफ हैं, इस्लाम को कमजोर कर रहे हैं।

गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी का बयान सुर्खियों में हैं। उन्होंने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है। शाही इमाम ने कहा कि जो महिलाओं को टिकट दे रहे हैं वे इस्लाम के खिलाफ हैं, इस्लाम को कमजोर कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को गुजरात की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

Ahmedabad जामा मस्जिद के शाही इमाम ने मुस्लिम महिलाओं को टिकट दिए जाने पर  उठाया सवाल, दिया विवादित बयान - Republic Bharatशाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा, ‘अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं। क्या एक भी औरत नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा नमाज की अहमियत है। अगर औरतों का इस तरह लोगों के सामने आना जायज होता, तो उन्हें मस्जिद से नहीं रोका जाता। मस्जिद से रोक दिया गया क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है। इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं वह इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। इससे हमारा मजहब कमजोर होगा।’

‘आपकी औरतें को असेंबली आ रही हैं…’
शाही इमाम ने आगे कहा, ‘कल कर्नाटक में हिजाब का मसला चला काफी हंगामा हुआ। जाहिर सी बात है, आप अपनी एमएलए, पार्षद बनाएंगे बिना मजबूरी के, तो फिर उससे क्या होगा? हम हिजाब को महफूज नहीं रख सकेंगे। हुकूमत सवाल उठाएगी कि आपकी औरतें तो असेंबली में आ रही हैं पार्लियामेंट में आ रही है।

Karnataka Updates: Muslim girls wearing hijab not allowed to write SSLC  exam - The Times of Indiaऔरतों को टिकट देने के पीछे मकसद क्या?
शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि दिल्ली के निकाय चुनाव में लड़कियों को आगे किया जा रहा है। मेरा ख्याल है कि इनका मकसद है कि आजकल औरतों की ज्यादा चलती है इसलिए इन्हें कब्जे में ले लो तो पूरा परिवार कब्जे में आ जाएगा।’

गुजरात की 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान हुआ। दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे।

Report By : PARUL SACHDEVA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, अहमदाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309