केस में मदद करने के नाम पर ASI ने अपने ही थाने में तैनात महिला दारोगा से मांगा एक लाख घूस, जमादार की दुस्साहस पर SP भी हैरान
NEWS DESK, NATION EXPRESS, समस्तीपुर (BIHAR)
समस्तीपुर में एक जमादार ने केस में मदद करने के लिए एक महिला दारोगा से एक लाख रुपये घूस की मांग की. संयोग से दोनों एक ही थाने में तैनात हैं। मामला सामने आने के बाद जमादार की दुस्साहस पर जिले के SP भी हैरान हुए और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को लाइन हाजिर कर दिया। घटना बिहार के समस्तीपुर जिले का है. यहां मुफ्फसिल थाने में तैनात एक जमादार ने केस में मदद करने के नाम पर अपने सीनियर अधिकारी से एक लाख रुपये घूस देने को कहा. जिस अधिकारी से घूस देने का डिमांड हुआ, उसका नाम कल्पना देवी है. और इसी थाने में कल्पना दारोगा के पद पर तैनात है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला दारोगा ने साल 2018 में समस्तीपुर जिले के धरमपुर मोहल्ला में जमीन खरीदने के लिए एक पूर्व जिला पार्षद को 10 लाख रुपए दिया था. बाद में उसे पता चला कि जिस जमीन को खरीदने के लिए उसने 10 लाख दिया, वह जमीन सरकार की है। इसके बाद महिला दारोगा ने मुफ्फसिल थाने में आरोपी पूर्व जिला पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज कराई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. जमादार परशुराम सिंह को इस केस का आईओ बनाया गया. परशुराम ही इस मामले को देख रहा था. लेकिन अब उसने महिला दारोगा से एक लाख रुपये घूस देने को कहा. पीड़ित महिला दारोगा ने इस बात की शिकायत जिले के एसपी आईपीएस अधिकारी डॉ मानजीत सिंह ढिल्लो से कर दी। महिला दारोगा कल्पना की शिकायत पर पुलिस कप्तान डॉ मानजीत सिंह ढिल्लो ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी जमादार परशुराम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, समस्तीपुर (BIHAR)
- Advertisement -