मरने वाले तो एक दिन बिना बताए मर जाते हैं, रोज तो वो मरते हैं, जो खुद से ज्यादा किसी को चाहते हैं., क्या खूबसूरती ही बनी महिला सिपाही की मौत की वजह ?
NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR
महिला सिपाही मौत मामलें में नया मोड़। महिला सिपाही के पिता का आरोप- दुष्कर्म कर की गई है हत्या।
- Advertisement -
बिहार पुलिस मामले को संदिग्ध बनाने में लगी
प्रदेश में तैनात महिला सिपाही की मौत मामले पुलिस की भूमिका संदिग्ध है. स्नेहा उसी बिहार पुलिस का हिस्सा है, जो इस मामले को संदिग्ध बनाने में लगी है. आखिर क्यों. सवाल यह है कि किसको बचाने का प्रयास किया जा रहा है. दरअसल स्नेहा कुमारी सीवान जिले में तैनात थीं उसका शव सरकारी क्वॉर्टर में पाया जाता है. लेकिन बॉडी की स्थिति देखते हुए कहा जा सकता था कि उसकी मौत 48 घंटे पहले हुई होगी. लेकिन कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रही स्नेहा के बारे में किसी ने खोज खबर नहीं ली. पुलिस ने उसकी मौत को आत्महत्या करार दिया. जिस संदिग्ध तरीके से इस मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है उससे शक लगातार बढता जा रहा है कि आखिर पुलिस किसको बचाने में लगी है.
पुलिस ने डॉक्टर के साथ की मारपीट
पुलिस ने जबरन दाह संस्कार कराया
इतना वक्त क्यों लगा पुलिस को शव सौपने में