Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नक्सलियों के गढ़ में बेखौफ पहुंचे SSP, ग्रामीण एसपी और गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत : बच्चों के बीच मिठाई,चॉकलेट और खेल सामाग्री का किया वितरण

0 331

NEWS DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

झारखण्ड के धनबाद जिला पुलिस ने नक्सलियों की मांद में बेखौफ मतदान की कवायद शुरू कर दी है।शुक्रवार को एसएसपी एचपी जनार्दन ने सुरक्षा बलों के साथ गोविंदपुर से सड़क मार्ग होकर बाइक से टुंडी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मनियाडीह,पलमा और नवादा गांव पहुंचे।वहां सरकारी स्कूलों के बूथों का निरीक्षण किया। शिक्षक, प्राचार्य और छात्रों से मिले। बच्चों के बीच एसएसपी ने किताब-कॉपी और खेल सामग्री भी बांटे।आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव के दिन बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।

एसएसपी एचपी जनार्दनन नक्सल प्रभावित टुंडी,मनियाडीह थाना क्षेत्र का दौरा इसलिए किया कि पिछले चुनाव के दौरान नक्सल इलाके में वोटिंग प्रतिशत कम देखने को मिली थी।नक्सलियों का डर कहीं न कहीं इन इलाके में बसे मतदाताओं के बीच रहता है।भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने और नक्सल इलाके में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी खुद उन इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सामंजस्य स्थापित कर रही है।

- Advertisement -

इसी क्रम में जिले के एसएसपी एचपी जनार्दनन,ग्रामीण एसपी कुलदीप चौधरी व अन्य पुलिस बल के साथ अति नक्सल प्रभावित इलाका मनियाडीह थाना क्षेत्र के नवादा गांव पहुंचे। एसएसपी और एसपी समेत अन्य पुलिस जवान बाइक पर सवार होकर  इलाके भ्रमण किया। लोगों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित कर उनसे वोट करने की अपील की। एसएसपी ने ग्रामीणों को निर्भय होकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों के बच्चों के साथ एसएसपी ने बातचीत की।कई तरह के सवाल एसएसपी ने बच्चों से पूछें। उन्होंने बच्चों के बीच मिठाई,चॉकलेट और खेल सामाग्री का वितरण किया।इसके साथ उन्होंने बच्चों को पढ़ने पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Report By :- NISHA SINGH,NEWS DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309