CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अरगोड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली से रांची पहुंचे युवक को ब्राउन शुगर और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम को अरगोड़ा चौक के पास छापामारी के क्रम में आशीष सैमुअल जोर्ज उर्फ आशीष कुमार उर्फ जोर्ज बुश को गिरफ्तार किया है. नई दिल्ली के भारत नगर थाना स्थित अशोक विहार, फेज – 04 निवासी आरोपी के पास से दो जिन्दा गोली एवं 06 (छः) पुडिया ब्राउन सुगर बरामद किया है. पुलिस को पूछताछ के क्रम में बतलाया गया कि वह सैम्पल के तौर पर राँची में देने आया था. माल पसंद होने के बाद ऑर्डर के अनुसार सपलाई किया जाना था. इस गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिये कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आशीष सैमुअल जोर्ज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी के खिलाफ 54 मामले विभिन्न थाना में दर्ज है.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- Advertisement -