NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी में शुक्रवार को हुए उपद्रव मामले में पुलिस एक खास ‘वाट्स एप’ ग्रुप के ‘एडमिन’ की तलाश कर रही है जिसने लोगों को शुक्रवार को जुमे के नमाज के बाद एकरा मस्जिद के पास इकठ्ठा होने की अपील की थीl अपनी जाँच के दौरान पुलिस ने भी यह माना है कि इसके लिए एक वाट्स एप ग्रुप बनाया गया थाl उसी ग्रुप में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी और अपील अपडेट की जा रही थीl
एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा की उस ग्रुप के एडमिन की तलाश की जा रही हैl उन्होंने कहा की अभी जांच जरी है इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि वह वाट्स एप ग्रुप धनबाद जिले के वासेपुर से ऑपरेट हो रहा थाl हालाँकि उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह का एक ग्रुप बनाया गया थाl
- Advertisement -

29 लोगों को लिया गया है हिरासत में
इस मामले में रांची पुलिस ने अबतक 29 लोगों को हिरासत में लिया हैl उनसे घटना के बारे में पूछताछ जारी हैl वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिसमें वैसे लोगों की तस्वीर है जिन्होंने पत्थरबाजी की थीl सोमवार को पुलिस को हिंदपीढ़ी इलाके में एक पोल में गोली लगी मिली जिसे फोरेंसिक टीम जाँच के लिए अपने साथ ले गयी हैl

एकरा मस्जिद के आसपास बढाई गयी सुरक्षा
लोकल इनपुट मिलने के बाद राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी हैl मेन रोड पर एकरा मस्जिद के आसपास के इलाकों में रैफ की टुकड़ी तैनात की गयी हैl वहीं पास के कर्बला चौक पर भी सुरक्षा का घेरा बढाया गया हैl एकरा मस्जिद वही पॉइंट है जहां प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए और वहां से जुलुस की शक्ल फिरायालाल चौक की तरफ बढे थेl

एसआईटी कर रही है जाँच
हिंसा की घटना की जांच के लिए सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक हाई लेवल कमिटी बनी हैl दो सदस्यीय कमिटी में सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल और एडीजी संजय लाटकर हैंl दोनों इस मामले के हर पहलु की जांच कर रहे हैंl अगले पांच दिनों में उन्हें अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी हैl
अबतक दो की हुई मौत, एक गंभीर
घटना में अबतक दो लोगों की मौत हुई हैl उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया हैl वहीं एक अन्य घायल का इलाज रिम्स में चल रहा हैl उसके गर्दन में फंसी गोली निकाल दी गयी है, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैl
Report By :- SIMRAN SHUKLA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI