राजभवन में DGP, SSP और DC की क्लास: राज्यपाल ने तीनों से पूछे तीखे सवाल, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट क्यों नहीं छोड़े? क्यों चलाई सीधे गोली ?
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची हिंसा मामले में 42 ठिकानों पर छापा, 5 अरेस्ट
गवर्नर ने किया सवाल क्यों नहीं लिया प्रिवेंटिव एक्शन:वाटर केनन, रबर बुलेट और आंसू गैस का क्यों नहीं किया इस्तेमाल, क्या नहीं थे प्रावधान, इन बिन्दुओं पर मांगी जानकारी
डीजीपी, एडीजी और जिला प्रशासन के ऑफिसर्स को किया राजभवन तलब, शुक्रवार की घटना के बाद ली लॉ एंड आर्डर की जानकारी
राजधानी में हुई शुक्रवार को हिंसा को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य के पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), राँची के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से कड़े सवाल किए हैंl सभी अधिकारियों को राज भवन में तलब किया गया l गवर्नर ने उनसे बिन्दुवार पूछा है कि प्रदर्शनकारियों के जुलूस के सम्बन्ध में क्या जानकारी थीl इस सम्बन्ध में उन्हें आई.बी., सी.आई.डी. और स्पेशल ब्रांच ने क्या-क्या इनपुट दिए थे । अधिकारियों ने प्रिवेंटिव एक्शन क्यों नहीं लियाl
- Advertisement -
उन अधिकारियों से रांची में 10 जून और उसके बाद हुई घटनाओं के बारे में नौ अलग अलग बिन्दुओं के अंतर्गत गवर्नर ने विस्तृत जानकारी लीl उन्होंने पूछा कि प्रदर्शनकारियों को कण्ट्रोल करनेके लिए अधिकारियों ने वाटर केनन, रबर बुलेट और आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया ? क्या वहां इन चीजों का प्रावधान नहीं था?
![]()
राज्यपाल ने अफसरो से ये पूछे यह सवाल
-प्रस्तावित घटना, धरना, प्रदर्शन, जुलूस के बारे में प्रशासन के पास क्या जानकारी थी और आपने क्या क्या व्यवस्थाएं की थी. आपके पास आई.बी., सी.आई.डी. तथा स्पेशल ब्रांच ने क्या क्या इनपुट दिए.
-जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहां उपस्थित थे.
-आपने कोई preventive action क्यों नहीं लिया.
-आपने WATER CANON , RUBBER BULLETS और आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों नहीं किया. There was no provision of these things there. Why?
-पुलिस महानिदेशक ने बताया as per inputs given by IB 150 people were expected to create chaos.
-पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने हेलमेट और PROTECTIVE GEAR भी नहीं पहने हुए थे, why?
-अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं? How many FIRs lodged?
-Find out details of all protestors and those who have been caught, make their names/addresses public, make their hoardings by displaying their photographs at main places in the city so that public could also identify them and help police.
-People who are spreading rumours through or in social media about these incidents, have you identified them and taken any action against them? All such people need to be identified and punished.
कितने एफआईआर और गिरफ़्तारी हुई
राजभवन में हुई इस बैठक में राज्यपाल ने पूछा कि जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहाँ उपस्थित थेl साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने हेलमेट और सुरक्षात्मक वस्तुएं क्यों नहीं पहना थाl अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं और कितने एफआईआर दर्ज किए गए हैंl बैठक में पुलिस महानिदेशक ने बताया आईबी के अनुसार लगभग 150 लोगों द्वारा हुडदंग करने की जानकारी मिली थीl
प्रदर्शनकारियों का विवरण प्राप्त कर नाम पते करें सार्वजनिक
उन्होंने कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों और पकड़े गए लोगों का विवरण प्राप्त कर, उनके नाम/पते सार्वजनिक करेंl साथ ही शहर में मुख्य स्थानों पर उनकी तस्वीरें प्रदर्शित करके उनके होर्डिंग बनाएं ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके और पुलिस की मदद कर सके। वहीं जो लोग इन घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैला रहे हैं, क्या आपने उनकी पहचान की है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की है? ऐसे सभी लोगों की पहचान कर उन्हें सजा देने की जरूरत है।
डीजीपी से जल्द मांगी इन बिन्दुओं पर भी जानकारी
साथ ही राज्यपाल ने डीजीपी से गुमला में दुष्कर्मी के आरोपित युवक को भीड़ द्वारा जिंदा जलाने की घटना, राजधानी में राजेश कुमार पाल नामक ज्वेलर की हत्या, आदित्यपुर में 3 युवकों की गोली मारकर हुई हत्या और जमशेदपुर में गवाही देने पर घर में घुसकर युवक मनप्रीत की गोली मारकर हत्या के बारे में जानकारी जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैl
![]()
राज्यपाल ने पूछा- पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने हेलमेट और सुरक्षात्मक वस्तुएं क्यों नहीं पहना था ?
राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने पूछा, ‘जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहां उपस्थित थे। साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने हेलमेट और सुरक्षात्मक वस्तुएं क्यों नहीं पहना थाl अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं और कितनी FIR दर्ज की गई है? बैठक में पुलिस महानिदेशक ने बताया, ‘IB के अनुसार लगभग 150 लोगों द्वारा हुडदंग करने की जानकारी मिली थीl
Report By :- SONALI SINHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI