CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची हिंसा में बड़ा खुलासा यह हुआ है कि इस हिंसा के लिए पहले से ही प्लानिंग की गई थी इसके लिए व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया गया था इसमें सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई थी कि कहां और कितने बजे भी हटा किया जाना है, झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा के मामले में पुलिसिया जांच में यह सामने आया है कि भीड़ को इकट्ठा करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप वासेपुर गैंग का इस्तेमाल किया गया है पुलिस अब इस व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की तलाश कर रही है!
बता दें कि रांची हिंसा के बाद से सोमवार को भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है 10 जून की हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर्बला चौक और अन्य क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात है इस बीच पुलिस को यह पता चला कि 10 जून के विरोध प्रदर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटाने के लिए वासेपुर गैंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया गया था !
- Advertisement -
शांति बनाए रखने के लिए सरकार ने राज्य भर में सभी संवेदनशील स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स, आतंकवादी विरोधी दस्त, विशेष टास्क फोर्स और पुलिस को तैनात किया है 10 जून को जुमे की नमाज के बाद रांची में भर के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत के बाद झारखंड में तनाव बना हुआ है रांची में निलंबित भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था पुलिस ने बताया कि अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है चल रही है इसमें आगे कहा गया है कि पहचान के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है

अफवाह पर न दें ध्यान, तुरंत पुलिस को दें जानकारी
रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें. लोग सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और बिना जिला प्रशासन की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें. रांची वासियों से अपील है कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें. साथ ही साथ शहर में अमन शांति कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.

उपद्रव करने वालों की तलाश में छापेमारी
रांची पुलिस उपद्रव करने वालों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इसके लिए पुलिस ने सोमवार को छापेमारी टीम का गठन किया है. छापेमारी टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रव की घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक रांची पुलिस 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Report By :- SONAM TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI