Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डीजीपी बनने के बाद पहली बार अनुराग गुप्ता पहुंचे SSP ऑफिस, अधिकारियों को दो टूक कहा- रांची में रहना है तो कार्यशैली सुधारें

0 1,179

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे हैं। जहाँ वह सभी बड़े पुलिस पदाधिकारी और जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में पहुंचने से पहले अनुराग गुप्ता रिम्स पहुंचे थे। जहां स्पेशल ब्रांच के दरोगा की हुई हत्या मामले के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बता दें कि बीते रात कांके थाना क्षेत्र में स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनका शव शनिवार सुबह रिंग रोड के किनारे मिला था। फ़िलहाल मेडिकल बोर्ड गठन कर रिम्स में मृतक अनुपम कच्छप के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

झारखंड के नये डीजीपी बने अनुराग गुप्ता, IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह को दी  गयी अब ये जिम्मेदारी

- Advertisement -

डीजीपी ने अधिकारियों को दो टूक कहा- रांची में रहना है तो कार्यशैली सुधारें 

रिम्स से लौटने के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। समाहरणालय के सभागार में उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि राजधानी रांची में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार लें।अगर वह अपनी कार्यशैली नहीं सुधारते हैं तो उन्हें हटाया जायेगा। बता दें कि डीजीपी बनने के बाद पहली बार अनुराग गुप्ता एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। उनके आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। उन्होंने समाहारणालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस बैठक में आईजी, डीआईजी एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान मृतक पुलिस जवान के लिए मौन भई रखा गया। 

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309