Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार के कहने पर ही मुंशी ने विनोद कुमार को पीटा था : DGP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय कुमार को किया सस्पेंड, बृज कुमार को बनाया नया प्रभारी

0 690

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCH

अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार के कहने पर ही मुंशी उपेंद्र ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले विनोद कुमार सिन्हा की पिटाई की

।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना में बीते 15 जून को विनोद सिन्हा नाम के युवक से मारपीट की गई थी।इस मामले में झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं बृज कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।पुलिस मुख्यालय ने संजय कुमार को राँची जिला से हटाकर चाईबासा जिला भेज दिया है। वहीं सस्पेंड मुंशी को भी राँची से हटाकर पलामू जिला भेज दिया है।

- Advertisement -

बता दें हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले विनोद कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया था कि अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार के कहने पर ही मुंशी उपेंद्र ने उसकी पिटाई की। उन्होंने थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने की मांग की है।कहा था कि उनका पूर्व में मोबाइल चोरी हो गया था । 15 जून 2023 को हरमू बाजार में वे सब्जी खरीद रहे थे।इसी दौरान अरगोड़ा पुलिस एक मोबाइल चोर को पकड़कर थाना ले गयी। उन्हें लगा कि चोर से उनका भी मोबाइल मिल जायेगा।इसलिए वे भी पीछे-पीछे अरगोड़ा थाना पहुंच गये। वहां मुंशी उपेंद्र कुमार ने उन्हें एक कमरे में बुलाया और वहां बर्बरता से पिटाई कर दी। पिटाई से नाक,आंख, सिर और पेट में चाेट आयी है।उस वक्त थाना प्रभारी संजय कुमार भी वहां मौजूद थे।उनके इशारे पर ही मुन्शी ने मारपीट की थी।

इस मामले में थाना के मुंशी उपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था।वहीं मामले में थाना प्रभारी को शो कॉज किया गया था।मारपीट का मामला मीडिया में आने के बाद डीजीपी अजय कुमार सिंह ने डीआईजी को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया था।डीआईजी ने सिटी एसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच के बाद मुंशी को निलंबित कर दिया गया था। इसी मामले में यह कार्रवाई की गई है।

Report By :- SANJANA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309