Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अनवर अहमद अंसारी के नेतृत्व में हैंडलूम कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला

0 478

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

दी छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड इरबा रांची का एक शीर्ष सहकारी संस्था जिससे वर्तमान में 73 प्राथमिकी बुनकर सहयोग समिति संबंध है सभी प्राथमिक बुनकर सहयोग समितियों के बुनकरों द्वारा बेडशीट गमछा टावेल पर्दा आदि का मुख्य रूप से उत्पादन करता है छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड रांची द्वारा हथकरघा निर्मित वस्तुओं का विपणन किया जाता है इसके अलावा भी कई अहम मुद्दे को लेकर छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अनवार अहमद अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड राज्य के राज्यपाल से मुलाकात किया !

श्री अंसारी ने झारखंड के राज्यपाल से सादर पूर्वक अनुरोध किया है कृपया अपने स्तर से राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाले बेडशीट गमछा टावेल पर्दा और बिहार राज्य के तर्ज पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में उपयोग हेतु सतरंगी चादर का क्रेडिट छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड इरबा रांची के माध्यम से करने हेतु राज्य सरकार को निर्देश देने की कृपा की जाए जिसके बाद राज्यपाल ने अनवर अहमद अंसारी को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवश्य बात करेंगे , इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्री सुरेश मुर्मू , श्री बिरसा मुर्मू , श्री एकबाल हूसेन, श्री फ़िरोज़ अंसारी , श्री आफ़ताब आलम एवं श्री गूलरेज अख़्तर, अधिवक्ता थे।

- Advertisement -

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309