Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सुबह से हो रही है मूसलाधार बारिश से लोग हुए बेहाल, 2 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना

0 537

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में शुक्रवार सुबह से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को भी रह-रह कर हल्के दर्जे की बारिश होती है। इसका असर यहां के तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है। ये 29 डिग्री सेल्सियस से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

Jharkhand Weather News: Chance of Rain in Jharkhand Today Ranchi Dhanbad Jamshedpur Bokaroवहीं मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की तरफ से शुक्रवार को झारखंड के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंह और सरायकेला खरसावां को छोड़कर सूबे के सभी जिलों में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -

इन जिलों में आज संभलकर घर से निकलें
अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, और कोडरमा में भी कुछ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

2 जून तक रहेगा मौसम का ये मिजाज
उन्होंने बताया कि आज राज्य में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि आज राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम का ऐसा मिजाज अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय क्षेत्र का है असर
Very Heavy Rain, Windy Weather May Dampen Durga Puja Spirit - पूजा की रौनक बिगाड़ेगी मूसलाधार बारिश | Patrika Newsमौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगलादेश, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के उपर एक चक्रवातीय क्षेत्र सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटों में बिहार और झारखंड पर असर दिखाने की संभावना है। इसके कारण ही राज्य में मानसून सक्रिय हुआ है। वर्तमान में मानसून का एक टर्फ लाइन फिरोजपुर, हिसार, मेरठ से होते हुए बोकारो से गुजर रहा है। इसका असर भी राज्य में देखने को मिल रहा है।

रांची में  बारिश ने रांची नगर निगम की पोल खोल दी

रांची में  बारिश ने रांची नगर निगम की पोल खोल दी है. एक ओर जहां नालियां ओवरफ्लो होकर रोड पर बह रही थीं, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे का कचरा बहकर बीच रोड में आ गया. जबकि कई इलाकों में दुकानें और घर भी डूब गए. इससे यह साफ हो गया है कि नगर निगम सफाई और नाला उड़ाही के नाम पर केवल पब्लिक की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है.

पहली बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, शहर में जगह-जगह भर गया पानी - the first rain exposed the claims of the administrationबता दें कि बारिश के बाद गंदगी से जाम नालियां ओवर फ्लो होने लगीं. वहीं कवर्ड नालियां जाम होने के कारण उसमें बरसात का पानी नहीं जा पा रहा था. इससे कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई. जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग तो बारिश के कारण अपने घरों में ही कैद रहे. देर रात जब इलाके में पानी कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस लीं.

इधर, तेज हवा के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया. इस दौरान कचहरी चौक, मेन रोड, बहू बाजार, सर्कुलर रोड में सर्किट हाउस के बाहर दो बड़े पेड़ गिर गए, जिससे घंटों तक रोड पर जाम लगा रहा. कुछ लोग पेड़ के नीचे से गाड़ियां लेकर निकल रहे थे तो कुछ लोग जाम में जूझते हुए नजर आए. काफी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने पेड़ों को हटाने में सफलता हासिल की. इसके बाद गाड़ियों का आवागमन सामान्य हुआ. दुकानें डूबी, मोहल्ले में तालाब बन गया लेकिन नगर निगम के द्वारा पानी की निकासी के लिए अब तक कोई नाली का निर्माण नहीं किया गया हैं. जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है. लोग नगर निगम से मांग कर रहे है कि जल्द से जल्द यहां नालियों का निर्माण करवाया जाएं.

Report By :- ANJALI SINGH, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309