Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आखिर क्या हुआ था कल रात 10 बजे RIMS के हॉस्टल नंबर-4 की छत पर जिसके बाद डॉक्टर ने प्रेमिका संग छत से लगाई छलांग

0 769

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

हड्डी विभाग में पीजी सेकंड ईयर का छात्र था आकाश

देर रात हॉस्टल नंबर-4 में हुई घटना, शाम से ही दोनों छत पर थे

प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण खुदकशी की बात सामने आ रही है

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के हॉस्टल नंबर-4 की छत से बीती रात एक डॉक्टर ने छलांग लगा दी. जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के तीसरे तल से डॉक्टर आकाश और एक महिला ने छलांग लगाई. हादसे में डॉक्टर आकाश की मौत हो गई, जबकि महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि आकाश पीजी सेकंड ईयर का छात्र था. बरियातू थाना मामले की जांच में जुटी है.

- Advertisement -

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका एकांत में कर रहे थे मुलाकात, मोबाइल पर हुए इश्‍क  ने बेगूसराय में दिला दी बड़ी सजा - Married lover and girlfriend were  meeting in solitude ...

आनन-फानन में हॉस्टल के डॉक्टर इमरजेंसी लेकर पहुंचे

युवक के कूदने की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल में मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर दोनों को लेकर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. जहां डॉक्टर आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया. इसके बाद उसे तीसरे तल में स्थित क्रिटिकल केयर विभाग ले जाया गया. वहां कुछ देर इलाज के बाद आकाश की मौत हो गई. घायल महिला पल्लवी का इलाज जारी है. एमआरआई के बाद चिकित्सकों ने पल्लवी को खतरे से बाहर बताया है.

जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि रिम्स की नहीं है युवती

Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) | RIMS-Ranchi to study use of  anti-cholestrol drugs to prevent Covid mortalities - Telegraph India

रिम्स के जूनियर डॉक्टरों के अनुसार, डॉ आकाश के साथ छलांग लगाने वाली महिला रिम्स के बाहर की हैं। हालांकि, सभी एक-दूसरे से युवती के बारे में जानकारी लेते रहे, लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया. चिकित्सकों ने बताया कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था.

देर रात तक जूनियर डॉक्टर रहे मौजूद

घटना की सूचना मिलने के बाद रात 10:30 बजे जूनियर डॉक्टरों के बीच हलचल मच गई. सभी एक-एक कर रिम्स इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने लगे. डॉक्टर आकाश की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मचारी इमरजेंसी के तीसरे तल में जुट गए. जूनियर डॉक्टरों के अलावा, रिम्स के कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, वहीं बरियातू थाना की टीम देर रात तक अस्पताल परिसर में मौजूद रही.

Rims Hospital in Deputy Para,Ranchi - Best Hospitals in Ranchi - Justdialआकाश को पुकारती रही युवती, मौत की जानकारी नहीं थी

इलाज के दौरान, पल्लवी अपने बेड से आकाश का नाम लेकर उसे पुकारती रही. उसे आकाश के गंभीर होने की जानकारी थी, लेकिन उसकी मौत की सूचना उसे नहीं दी गई थी. उसका इलाज देर रात तक चलता रहा. युवती का कंधा डिस्लोकेट हो गया था.

Report By :- AAKNSHA DUBEY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309