NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मुसलमानों के हर दुख-दर्द में खड़े रहने वाले इंसान है हाजी मुख्तार, कौम को अब हाजी मुख्तार जैसे रहनुमा की जरूरत है
हाजी मुख्तार को विजयी बनाकर एक बेहतरीन अंजुमन के सपनों को पूरा करें
हाजी मुख्तार अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष पद के सबसे शिक्षित उम्मीदवार
रांची अंजुमन का चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में सभी लोग एक दूसरे पर जुबानी जंग कर रहे हैं जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी नए-नए हथकंडे और दाम अपना रहे हैं पिछले दो बार से अंजुमन का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने इबरार अहमद को लोग इस बार नकार रहे हैं वजह साफ है कि जब भी मुसलमानों की रहनुमाई की बात आती है तब इबरार अहमद के कदम पीछे हो जाते हैं लॉकडॉन का मामला हो एनआरसी और एनआरपी का मामला जब भी मुसलमानों को एक प्लेटफार्म पर लाने की बात आती थी तो अंजुमन के अध्यक्ष इबरार अहमद अपने आपको यह सब से अलग कर देते थे !
- Advertisement -
अभी कई मामले ऐसे आए जिससे रांची के मुसलमानों के दिल में इबरार अहमद के लिए खराब छवि बन चुकी है इबरार अहमद की टीम में हाजी मुख्तार ने भी खुद को इबरार की टीम से अलग कर लिया है और वह इस बार अंजुमन के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़े हैं हाजी मुख्तार की छवि साफ-सुथरी है और जब भी मुसलमानों को उनकी जरूरत होती है वह हर जगह मौजूद रहते हैं चाहे खुशी हो चाहे गम हो हाजी मुख्तार गरीबों की सेवा में तत्पर रहते हैं , झारखंड के राजधानी रांची में जब भी संप्रदायिक मामला हुआ है उसको शांत कराने में हाजी मुख्तार का अहम रोल रहा है, वह हमेशा मुसलमानों के लिए तत्पर रहते हैं हाजी मुख्तार ने नेशन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि वह इस बार अंजुमन के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार है और राज्य के तमाम मुसलमानों का साथ उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि पिछले दो बार में नायब सदर रहते हुए कई अधूरे काम थे जो अध्यक्ष बनने के बाद मैं उसे जरूर पूरा करूंगा ! हाजी मुख्तार ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से इबरार गुट को छोड़ा है और उन्होंने किसी से बगावत नहीं किया है यह उनकी अपनी मर्जी है और वे इस बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं !
Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI