ओमीक्रोन के झटके से संभले थे कि डेल्टाक्रोन आ गया तबाही मचाने, वैज्ञानिकों की चेतावनी, आ सकती है कोरोना की ‘सुनामी’, लॉकडाउन की वजह बन सकता है Deltacron
HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
डेल्टा-ओमिक्रॉन का नया अवतार ‘Deltacron’
नया वेरिएंट डेल्टाक्रॉन (Deltacron) सामने आया है. यह डेल्टा और ओमिक्रॉन का हाइब्रिड वेरिएंट बताया जा रहा है. वास्तव में असली हो सकता है. दरअसल शुरुआत में इसे लैबोरेटरी की गलती बताया गया था. डेल्टाक्रॉन का मामला तब सामने आया जब ब्रिटेन में एक मरीज का इलाज किया गया जो कि कोविड-19 के डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वेरिएंट से संक्रमित हुआ था.
Omicron और Delta का कॉकटेल बना रहा हालात गंभीर
अमेरिका में रोज औसत छह लाख नए संक्रमित
साइप्रस यूनिवर्सिटी में जैव प्रौद्योगिकी और मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोन्डियोस कोस्ट्रिक्स ने डेल्टाक्रॉन को खोजा है। उनका कहना है कि यह बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन का स्थान ले सकता है।
कोरोना के सुपर स्ट्रेन डेल्टाक्रोन फैलने पर सबसे ज्यादा खतरा होगा

कोविड-19 महामारी फैले दो साल से ज्यादा हो चुके हैं। भारत में दूसरी लहर में डेल्टा प्रमुख स्ट्रेन था तो अब उसे पीछे छोड़कर ओमीक्रोन सबसे ज्यादा फैलने वाला स्ट्रेन बन गया है। देशभर से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 95% से ज्यादा सैंपल्स में ओमीक्रोन वेरिएंट मिला है। भारत में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले घट रहे हैं। अगर चार हफ्ते तक केसेज स्थिर रहते हैं तो माना जा सकता है कि यहां कोरोना ‘एंडेमिक’ स्टेज में पहुंच रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगला कोविड वेरिएंट और खतरनाक साबित हो सकता है। WHO का कहना है कि अब और भी नए वैरिएंट आ सकते हैं जो ओमीक्रोन से भी ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं। इस चेतावनी के बीच ही यूके से नया वेरिएंट मिलने की खबर आई है। डेल्टा और ओमीक्रोन के कॉम्बिनेशन से बना ‘डेल्टाक्रोन’ वेरिएंट को पहले लैब एरर समझा गया था, मगर अब इसके मामले आने से टेंशन बढ़ गई है।
भारत में ओमीक्रोन ने डेल्टा को पीछे छोड़ा
जीनॉमिक्स पर बने कंसोर्टियम INSACOG के अनुसार, फरवरी के आखिरी हफ्ते के बाद लिए गए 95% से ज्यादा सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमीक्रोन वेरिएंट मिला है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट जहां कई लहरों में फैला, वहीं ओमीक्रोन पूरे देश में एक साथ फैला। जनवरी में INSACOG ने कहा था कि भारत में ओमीक्रोन कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच गया है।
नए वेरिएंट पर वैज्ञानिकों की चेतावनी पढ़िए
वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगला कोविड वेरिएंट ओमीक्रोन से भी खतरनाक हो सकता है। कई देशों में केसेज घटने पर पाबंदियां हटा ली गई हैं। इस बीच, एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के Professor मार्क वूलहाउस ने कहा है कि यह नहीं पता कि कोरोना वायरस का अगला वेरिएंट कहां से आएगा। उन्होंने कहा, ‘ओमीक्रोन वेरिएंट डेल्टा से नहीं आया। यह वायरस के फैमिली ट्री के बिल्कुल अलग हिस्से से आया। और चूंकि हम यह नहीं जानते कि वायरस के फैमिली ट्री में से कहां से अगला वेरिएंट आएगा, हमें यह पता नहीं चल सकता कि यह कितना पैथोजेनिक (खतरनाक) होगा। यह कम पैथोजेनिक हो सकता है, मगर ज्यादा भी।’
वारविक यूनिवर्सिटी के प्रफेसर लॉरेंस यंग भी वूलहाउस की राय से इत्तेफाक रखते हैं। यंग ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि वायरस अल्फा से बीटा फिर डेटा और तब ओमीक्रोन के रूप में इवॉल्व हुआ है। ऐसा नहीं है। यह कहना कि वायरस के वेरिएंट्स कमजोर होते जाएंगे, गलत है। नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक हो सकता है।’
डेल्टाक्रोन क्या है? यूके में मिले हैं केस
यूनाइटेड किंगडम में ओमीक्रोन और डेल्टा वेरिएंट्स के हाइब्रिड स्ट्रेन ‘डेल्टाक्रोन’ के केसेज मिले हैं। शुरू में समझा गया कि लैब टेस्ट में गड़बड़ी हुई है मगर इस नए स्ट्रेन की अब पुष्टि हो चुकी है। अभी तक यूके के अधिकारियों ने इसकी संक्रामकता और वैक्सीन पर असर को लेकर कुछ नहीं कहा है।
![]()
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,615 नए मामले, 514 मरीजों की मौत
भारत से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,615 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 27,409 मामले दर्ज किए गए। कल के मुकाबले कोरोना मामलों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को एक दिन में कुल 514 मौतें हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,09,872 हो गई है। देश में कोरोना के अब 3,70,240 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.87 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में 82,988 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,18,43,446 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 97.94 प्रतिशत है।
Report By :- ANUJA AWASTHI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
- Advertisement -