Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

यह दिल का मामला है ! प्रेमिका हुई फेल…. तो सिरफिरे आशिक ने स्कूल में लगा दी आग

0 490

NATION DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

प्यार को लेकर आपने आजतक कई अजीबोगरीब किस्सों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन इन दिनों जो किस्सा सामने आया है वो थोड़ा हैरान कर देने वाला है क्योंकि एक आशिक ने अपनी शादी बचाने के लिए स्कूल में ही आग लगा दी.

आशिक प्यार में क्या नहीं कर जाते. चांद-तारे तोड़कर लाने के दावे करते हैं, सपनो का महल बनाने के वादे करते हैं. जिस कारण कई दफा आशिक सिरफिरे भी हो जाते हैं. कहते है ना इश्क जब परवान चढ़ता है तो आशिक अच्छा-बुरा कुछ नहीं सोचते वो वहीं करते हैं जो उनका मन करता है. इसके लिए वो कई दफा ऐसे कदम भी उठा लेते हैं जिससे समाज में उनकी काफी ज्यादा बदनामी  होती है..लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं होती है. ऐसे ही एक आशिक का किस्सा चर्चा में है.

- Advertisement -

टीचर ने क्लास में छीना बच्ची का मोबाइल तो गुस्से में स्कूल को लगा दी आग, 20  लोगों की मौत - 14 year old burns down school after teacher confiscates her  mobile 20 dead-mobile

मामला मिस्र के Menoufia प्रांत का है, जहां रहने वाले 21 साल के एक युवक की गर्लफ्रेंड फेल हो गई तो उसने गुस्से में आकर स्कूल में आग लगा दी. गनीमत ये रही लड़के द्वारा उठाए गए इस कदम से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. फिलहाल लड़का पुलिस की हिरासत में है और ऐसा करने के पीछे उसने चौंकाने वाली वजह बताई है. जिसके बारे में जानकर दुनिया हैरान है.

इसलिए लगा दी स्कूल में आग

fiancee set the school on fire

अंग्रेजी वेबसाइट The National में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की गर्लफ्रेंड अपनी क्लास में फेल हो गई और वह उसके साथ सगाई कर चुका था. ऐसे में उसे डर था कि कहीं उसकी शादी आगे ना टल जाए और उसकी मंगेचर फिर से वापस उसी क्लास में ना पढ़ना पड़े. यही सब सोचकर लड़के ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया और अपनी प्रेमिका की स्कूल में आग लगी दी.

स्कूल को आग के हवाले करने के लिए उसने पहले पूरी प्लानिंग और फिर मौका देखकर स्कूल में आग लगा दी. इस घटना के चलते स्कूल का कंट्रोल रुम जलकर बुरी तरीके से खाक हो गया और इस कुछ जरूरी कागज भी जल गए. हालांकि, कोई इंसान इस आग की चपेट में नहीं आया और कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

Empowering Relationship Advice For Women - Amar Ujala Hindi News Live - इन  5 बातों को ध्यान रखेंगी लड़कियां तो कभी नहीं आएगी रिश्तों में खटास

पुलिस हिरासत आशिक ने अपने सभी जुर्मों को कबूल कर लिया है और बताया कि कैसे उसने यह सब प्लानिंग की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला जब तक अदालत में ना पहुंचेगा तब तक ये लड़का पुलिस हिरासत में रहेगा. वहीं, इस घटना को लेकर मिस्रवासियों को लगी तो वहां इस आशिक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

Report By :- NEHA SINGH RAJPUT, NATION DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309