Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश कुमार के नेतृत्व मे मिली बड़ी कामयाबी : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लेवी वसूलने आये JJMP के चार उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

0 291

CRIME DESK, NATION EXPRESS, लातेहार

झारखण्ड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के बाघ टोला मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।यह जानकारी सोमवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश कुमार ने दी है।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में बीतन लोहरा, लखन लोहरा, गुडू उर्फ मछेंदर लोहरा तीनो गणेशपुर छिपादोहर तथा विरेंद्र सिंह सैदूप बरवाडीह शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देशी कट्टा, 7.62 एमएम का आठ जिंदा गोली व तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

एसडीपीओ ने आगे बताया कि 30 जून को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े उग्रवादी हथियारो के साथ छिपादोहर के कारोबारियो से लेवी वसूलने आ रहे थे। इस सूचना पर एसडीपीओ वेंकटेश कुमार के नेतृत्व मे टीम बनाकर बाघमोड़ा मोड के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

सुरक्षाबलों से निपटने के लिए औरतों-बच्चों से काम ले रहे नक्सली - naxali  army new strategy chhattisgarh assembly election atrc - AajTakहथियार व गोली बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने देखा कि तीन मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिल रोक कर सभी की जांच की तो उनके पास से हथियार व गोली बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में सभी ने बताया कि छिपादोहर, गारू व बरवाडीह के कारोबारियो से फोन पर धमकी देकर लेवी की वसूली की गई है। उग्रवादी इसके लिए पहले से ही कारोबारियों को लेवी नहीं देने पर मोबाइल से जान से मारने की धमकी देते थे। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी आस-पास के थाना से ली जा रही है।छापामारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कमार सिंह, पुअनि रितेश कुमार राव, राजेश कुमार व सअनि सच्चिदानंद सिंह व अनंत सिंह व आईआरबी सैट-143 के जवान शामिल थे।

Report By :- SHWETA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, लातेहार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309