Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बोला था न मरेगी : इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट और युवती के गले में मार दिया चाकू, एक तरफा प्यार में किया हमला

0 407

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कोरबा (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनकी युवक ने एक तरफा प्यार के चलते एक युवती के गले में चाकू मार दिया। इससे पहले आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाली। इसमें गाली देते हुए लिखा है कि ‘बोला था न मरेगी…’। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मेला देखने जा रही थी युवती
बोला था न मरेगी...':इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट और युवती के गले में मार दिया  चाकू, एक तरफा प्यार में किया हमला - Young Man Attacked Girl With Knife In  One Sided Loveजानकारी के मुताबिक, तुमान गांव निवासी उमा कुमारी (19) रविवार शाम को अपनी सहेलियों के साथ मड़ई मेला देखने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान जांजगीर के धनपुरी गांव निवासी चंद्रेश कंवर (23) पहुंच गया। उसने उमा की सहेलियों को डरा-धमका कर जाने के लिए कहा और फिर युवती के गले में चाकू से वार कर दिया।

- Advertisement -

12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ कर घूमता रहता है आरोपी 
वारदात के बाद उमा की सहेलियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी भाग निकला। वहीं युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह इधर-उधर घूमता रहता था। वहीं युवती भी 12वीं करने के बाद घर में ही रह रही थी।

मामा के घर आया तो युवती को देख प्यार करने लगा।
घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि, जांजगीर के धनपुरी गांव निवासी चंद्रेश कंवर (23) के मामा का कोरबा के तुमान गांव में घर है। इस वजह से वह यहां आता रहता था। इस दौरान उसने गांव में ही रहने वाली उमा कुमारी (19) को करीब डेढ़ साल पहले देखा। इसके बाद चंद्रेश उससे एक तरफा प्यार करने लगा। चंद्रेश ने युवती से अपने प्यार का इजहार भी किया।

घर में घुसकर आग भी लगा चुका था। 
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को मना कर दिया। साथ ही साफ कर दिया था कि वह उसके पीछे न आए। इसके बाद भी चंद्रेश नहीं माना। करीब साल भर पहले तो वह घर में घुस आया और सबको डराकर अंदर बंद कर दिया। इसके बाद बाहर रखे पैरावट में आग लगा दी। फिर दूर-दूर से देखा करता था। कहीं से नंबर मिला तो कॉल भी करने लगा था।

Report By :- AAROHI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कोरबा (छत्तीसगढ़)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309