Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में बज गई तबाही की घंटी, Delta + के लिए राज्य को ALERT रहने का निर्देश

0 629

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बज गई तबाही की घंटी, Delta+ से हुई पहली मौत, Alert पर कई STATE

देश में बढ़ रहे डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के मामले, अब हर सप्‍ताह होगी रिव्‍यू मीटिंग,

Corona Delta Plus Variant :  केंद्र ने झारखंड को Covid Protocol पालन करने की सलाह दी है. केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के साथ विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों की वीसी हुई जिसमें 7 राज्यों को कोरोना virus के वैरिएंट डेल्टा प्लस से सावधान रहने की सलाह दी गयी है. बता दें कि इन 7 राज्यों में झारखंड में शामिल है. बैठक में केंद्र ने राज्यों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को  तेज करने की जरूरत पर जोर दिया है. वहीँ झारखंड के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया की झारखंड थर्डवेव के लिए पूरी तरह तैयार है.

- Advertisement -

Corona Delta Plus Variant: डेल्टा प्लस वैरिएंट दुनिया में कहां-कहां हंगामा  बरपा रहा है?Delta Plus के मरीजों की संख्या अब 22 से बढ़कर 40 हो गई है, हालांकि अभी झारखंड में Delta Plus के मामले की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव तैयारी कर ली है. वीसी के बाद अपर मुख्य सचिव ने NATION EXPRESS से कहा  कि सावधानी और बढ़ाने की जरूरत है, वैक्सीनेशन और तेज करने की जरूरत है, खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.

झारखंड में भी Delta Plus के तीन संदिग्ध मरीजों की संभावना व्यक्त की जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो फिर से एक बार झारखंड में हालात ख़राब हो सकते हैं.
Report By :- ANKITA SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309