NEWS DESK, NATION EXPRESS, तेलंगाना
तेलंगाना में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है
ग्रामिणों ने एहतियातन कदम उठाया और गांव में स्वैच्छिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी.
का प्रकोप ठीक उसी तरह बढ़ता दिख रहा है। जिस प्रकार कोरोना के अन्य वेरिएंट्स का प्रकोप बढ़ता दिखा था। वहीं, इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब देश में 200 के पर पहुंच चुका है। हालांकि, इससे बचने के सबसे अच्छा उपाय सावधानी से घर में रहना ही है, जहां लोग घरों से बाहर निकलते हैं और भीड़ लगाते है वहां कोरोना और नए वेरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। यहीं हाल इन दिनों Omicron के मामले पाए गए कई राज्यों का नजर आरहा है। इस वेरिएंट से बचाव के लिए तेलंगाना में ग्रामीणों ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।
तेलंगाना में ग्रामीण वासियों ने लगाया लॉकडाउन :
दरअसल, कोरोना के नए Omicron वेरिएंट के मामले कई राज्यों में बहुत ही तेजी से बढ़ रहे है। इन राज्यों में तेलंगाना का नाम भी शामिल है। यहाँ Omicron वेरिएंटका आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा है। इसलिए, तेलंगाना में सामने आरहे मामलों में बढ़त दर्ज होने से रोकने के लिए तेलंगाना के गुडेम गांव के ग्रामीणों ने गांव में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यह गांव तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले में बताया जा रहा है। हालांकि, पूरे राज्य में लॉकडाउन नहीं लागू किया गया है। बता दें, ऐसा पहली बार हुआ है जब तेलंगाना के किसी गांव में Omicron वेरिएंट के चलते ग्रामीण वासियों ने लॉकडाउन लगाया है।
Omicron वेरिएंट के कुल मामले :
बताते चलें, देश में कोरोना के नए Omicron वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए है। वहीं, अब देश में Omicron वेरिएंट के कुछ मामले 271 पर पहुच गए है। हालांकि, अभी कई राज्य ऐसे भी है जो इस नए Omicron वेरिएंट के परकोप से बचे हुए है। वहीं, इसका नया मामला अब हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है। यहां कनाडा से भारत लौटी एक युवती में Omicron वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
Report By :- SADAF ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, तेलंगाना
- Advertisement -