Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ओमिक्रॉन का कहर : क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पाबंदी, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक और त्योहार संबंधी जश्न पर रोक, रेस्तरां और बार को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश

0 494

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

ओमीक्रोन पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक

  • ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी की आज बड़ी बैठक
  • पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है ओमीक्रोन वेरिएंट
  • इस बैठक में बच्चों को वैक्सीन से लेकर बूस्टर डोज पर हो सकता है कोई फैसला
  • पाबंदियों पर फैसला होगा, कड़े नियम लागू होंगे

- Advertisement -

कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि ओमिक्रॉन की दस्तक ने भारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अलर्ट कर दिया है। वहीं, कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई हैं।  

बाजार बंद होने की अफवाह से डरे निवेशक, क्रिप्टोकरेंसी बाजार में उथल पुथल का माहौल

केंद्र ने सभी राज्यों को कोरोनावायरस के लिए अलर्ट रहने का दिया निर्देश साथ ही कोरोनावायरस ने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए

रात्रि कर्फ्यू लगाने का स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया निर्देश

शादी समारोह अंतिम संस्कार और दुकानों में भीड़ कम करने के लिए सलाह दी

आईआईटी के 2 वैज्ञानिकों का दावा फरवरी में पिक पर होगा कोरोना

और पाबंदियों पर फैसला होगा, कड़े नियम लागू होंगे?
जिस तेजी से ओमीक्रोन के केस बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए कुछ कड़े फैसलों पर भी चर्चा हो सकती है। राजधानी दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भी गाइडलाइंस पालन करने के लिए चिट्ठी लिखी है। कई राज्यों ने ओमीक्रोन के मामले को देखते हुए पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में पीएम मोदी की बैठक में पाबंदियों को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है।

PM Modi Meeting Over Coronavirus And New Varient Omicron Todayभारत में ओमिक्रॉन की रफ्तार तेज होती जा रही है। देश के 16 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। खबर लिखे जाने तक देश में ओमिक्रॉन के संख्या 280 तक पहुंच गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर आगाह करते हुए कुछ सुझाव भी दिए हैं। केंद्र के अगाह के बाद कुछ राज्य सरकारें हरकत में आ गई हैं और क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का एलान किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में 18 साल से ऊपर के सभी छात्रों के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ राज्यों में विदेश से आने वाले कोरोना पॉजिटिव यात्री के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन को अनिवार्य किया गया है। वहीं पीएम मोदी कोरोना की महालहर को लेकर समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।

देश के 16 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक
देश के दर्जन भर से ज्यादा राज्यों में ओमिक्रान के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 65, दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला मामला सामने आया है। वहीं,  गुजरात में अभी तक 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक केस सामने आया है।

देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर जश्न मनाने पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किसी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सीमा तय नहीं की है, लेकिन सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक और त्योहार संबंधी जश्न पर रोक लगाई गई है। वहीं, रेस्तरां और बार को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ओमिक्रॉन को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

नोएडा-लखनऊ में धारा 144 लागू

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा और राजधानी लखनऊ में योगी सरकार ने 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी है।

ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते देख महाराष्ट्र सरकार ने फिर से स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 66 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई नगर निगम ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए नए नियम लागू किए है। बीएमसी ने बंद परिसरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन का आदेश दिया है। वहीं, खुले परिसरों को 25 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जा सकता है।

बंगाल सरकार ने बुधवार को जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले कोरोना संक्रमितों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन को अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अगर जीनोम सिक्वेंसिंग में कोई ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे लगातार दो आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आने तक अस्पताल से नहीं छोड़ा जाएगा।

तेलंगाना में भी लगाई गई पाबंदी
तेलंगाना में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच हैदराबाद हाईकोर्ट ने क्रिसमस और नए साल पर जश्न मनाने पर रोक लगा दी है।

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309