मुंबई की सड़कों पर घूम रहे थे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर लाइसेंस और आधार कार्ड मांगा
ENTERTAINMENT DESK, NATION EXPRESS, मुंबई
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ मंगलवार (1 जून) की शाम को मुसीबत में पड़ गए। दोनों एक साथ कार से ड्राइव के लिए बाहर निकले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बैंडस्टैंड के सेकंड राउंड के दौरान दोनों को रोक लिया। टाइगर और दिशा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों इस बारे में खुलकर बात करने से बचते हैं।
दिशा और टाइगर को मुंबई पुलिस ने रोका
- Advertisement -
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं। पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी कीं। इसके बाद ही मुंबई पुलिस ने उनको वहां से जाने दिया।
दिशा ने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ किया है काम
दिशा ने इस साल मार्च में टाइगर के बर्थडे के मौके पर फैमिली के प्राइवेट डिनर को जॉइन किया था। जिसमें दिशा के साथ कृष्णा श्रॉफ और आयशा श्रॉफ भी थे। हाल ही में, दिशा ने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में स्क्रीन शेयर की थी।
टाइगर और दिशा की अपकमिंग फिल्में
दिशा जल्द नजर आएंगी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलन-2’ में, वहीं टाइगर की अपकमिंग फिल्मों में ‘हीरोपंती-2’, ‘गणपत’ और ‘बागी-4’ है। दिशा को आखिरी बार ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में देखा गया था। वहीं टाइगर ‘बागी-3’ में नजर आए थे।
Report By :- MINAKSHI SINGH, ENTERTAINMENT DESK, NATION EXPRESS, मुंबई