Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

30 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली दिनेश गोप को NIA और झारखण्ड पुलिस फ्लाइट से लेकर रांची पहुंची

0 558

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

झारखंड पुलिस के लिए सिर दर्द बना प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रट ऑफ इंडिया के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी दिल्ली या नेपाल से हुई है, अधिकारी इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं।

झारखण्ड का आतंक माने जाने वाला कुख्यात इनामी उग्रवादी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए और झारखण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर राँची लाया है। एनआईए और झारखण्ड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए दिनेश गोप को गिरफ्तार किया है।रविवार की शाम दिल्ली से हवाई जहाज से राँची राँची लाया गया।दिनेश गोप को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए एसपी के नेतृत्व में टीम गई थी।जिसमें झारखण्ड पुलिस के डीएसपी,इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारी और एनआईए और झारखण्ड पुलिस के जवान शामिल थे।वहीं राँची एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश को गुप्त स्थानों पर ले जाया गया है।जहां पूछताछ की जायेगी।30 लाख के इनामी दिनेश गोप की गिरफ्तारी से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुप्रीमो दिनेश गोप के कई करीबी गुर्गे के पकड़े जाने के बाद पुलिस को दिनेश गोप के बारे में बहुत कुछ पता चल गया था। एनआईए और झारखण्ड पुलिस के कई चुनिंदा अधिकारियों को दिनेश गोप को खोज निकालने का टास्क दिया गया था।एनआईए और झारखण्ड पुलिस ने नेपाल के इलाके से गिरफ्तारी की है और दिल्ली लाया गया।दिल्ली से राँची लाया है। पुलिस पूछताछ में ही खुलासा होगा कि गिरफ्तारी कहाँ और कैसे हुई है।वर्षों से राज्य में आतंक का पर्याय बना कुख्यात उग्रवादी दिनेश गोप एनआईए और झारखण्ड पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

- Advertisement -

दिनेश गोप की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है !

झारखंड पुलिस और एनआइए की संयुक्त टीम ने दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तार की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिनेश गोप गिरफ्तार हो चुका है। 

आरोपी को नेपाल से दिल्ली लाया गया है। यहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर झारखंड लाया जाएगा। उससे गुप्त ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है।

यह प्रतिबंधित संगठन पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। पीएलएफआई के लोगों की छोटे-मोटे कांडों में जेल जाने वाले अपराधियों पर नजर रहती थी। उनके जेल से निकलते ही उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश की जाती थी, फिर उनके हाथ में हथियार थमा जुर्म की दुनिया में धकेल दिया जाता था। 

बता दें कि झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप के ऊपर 30 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अलावे एनआइए ने भी दिनेश गोप पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309