Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भारी बारिश मे सड़क पर उतरे पुलिस कप्तान : शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान, दुकानदारों को पढ़ाया ट्रैफिक नियम का पाठ

0 362

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अतिक्रमण देख पुलिस कप्तान को आया गुस्सा, बोले – दुकानदारों ने दुकान खरीदी है सड़क नहीं

शहर के मेन रोड में अतिक्रमण हटवाने के लिए SSP रांची खुद फील्ड में उतरें :- 

- Advertisement -

ट्रैफिक जाम की स्थिति रांची के कुछ इलाकों में दिनों दिन काफी भयावह होते जा रही है. राजधानी के प्रमुख रोड़ में भी आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. अतिक्रमण कर सड़कों पर दुकान लगाने से सड़के संकरी हो जाती है. सड़क के दोनो तरफ दुकान लगाने वाले दुकानदारों के तरफ से सड़क पर भी अतिक्रमण कर लिया जाता है. जिसकी वजह से जाम स्थिति बन जाती है. इसके अलावा लोगों के द्वारा अवैध तरीकों से वाहनों को सड़क पर पार्क करने से जाम की स्थिति और बदतर हो जाती है. इस को देखते हुए सड़को को जाम मुक्त करने के इरादे से प्रशासन ने कारवाई की है. 
सड़क किनारे दुकान लगाने वालों पर हुई कारवाई : 
शहर को जाम मुक्त करने को लेकर एसएसपी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान मे रांची नगर निगम के पदाधिकारी भी मौजूद थे. सड़कों पर दुकान लगाने वालों और सामान रखने वालों के खिलाफ कारवाई की गयी. इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. शहर को जाममुक्त और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था देने को लेकर रांची एसएसपी के तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
चेतावनी देकर छोड़ा :

फिरयालाल चौक से चर्च रोड होते हुए रास्ते में जिन लोगों ने अवैध तरीके से वाहन पार्क किए थे, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। साथ ही ही जिन दुकानदारों ने अपने बड़े-बड़े होर्डिंग्स सड़क के किनारे लगाए थे। उन्हें भी तुरंत हटाने के लिए कहा।  

2 घंटे में होर्डिंग नहीं हटाया तो थाने में मिलना

एक दुकान के बाहर जब SSPअतिक्रमण हटवाने के लिए हुए पहुंचे तो देखा कि एक बड़ा सा होर्डिंग सड़क के किनारे लगा हुआ है। मौके पर SSP ने दुकान के मालिक को बुलाया। कहा कि 2 घंटे के अंदर अगर इसे नहीं हटाया तो थाने में आकर मिलना।

अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।  दुकानदारों को यह समझना चाहिए कि उन्होंने दुकानें खरीदी हैं रोड नहीं। बैंकों और दुकानो के पास खुद के पार्किंग स्थल नहीं है जिस कारण ग्राहक अपने वाहन मार्ग पर खड़ा करते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बैंक वालों और दुकानो को हिदायत दी गई है या तो वह पार्किग की व्यवस्था उपलब्ध करवाए : चंदन कुमार सिन्हा, SSP RANCHI

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309