CRIME DESK, NATION EXPRESS, बांका
बांकाथाना क्षेत्र के चमरैली नवटोलिया स्थित मस्जिद के पास मंगलवार की सुबह एक मदरसे में बम विस्फोट हो गया। इस घटना में मदरसा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इस घटना में स्थानीय चार लोग भी जख्मी हो गए। जख्मी का कहीं अता पता नहीं चल रहा है। जानकारी मिली है कि मदरसा में बम रखा हुआ था। वहीं, विस्फोट कर गया।
जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच केजी वाला सिलेंडर एकाएक विस्फोट कर गया। जिससे घर ध्वस्त हुआ है। जबकि घटनास्थल पर सिलेंडर मौजूद है। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि बम विस्फोट की घटना के बाद आसपास के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जबकि मौजूद महिलाएं कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। घायलों का भी पता नहीं चल सका है। खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है। इस मामले में एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बम विस्फोट या गैस सिलेंडर विस्फोट में मकान ध्वस्त हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही घायलों का भी नाम पता किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। बहरहाल, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी.
- Advertisement -
Report By :- DIVYA SAGAR, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बांका