Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शाम 7 बजे से रांची में कर्फ्यू जैसा रहेगा माहौल, घर में दुबके रहेंगे लोग, सड़कों पर पसरा रहेगा सन्नाटा

0 465

SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आज यानी 24 अक्टूबर को आप अपने दिल की धड़कनों पर विशेष निगरानी रखिएगा. ऐसा हम नहीं बल्कि क्रिकेट का इतिहास बताता है. जी हां हम बात कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच टी–20 वर्ल्ड कप में होने वाले अहम मुकाबले का. इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें रहती हैं. जाहिर सी बात है भारत के क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर ना सिर्फ उत्साह बल्कि लोगों ने अभी से रविवार के सारे काम को पहले से निपटा कर टीवी के सामने बैठने का फैसला कर लिया है. वैसे यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा लेकिन जानकार बताते हैं कि कल शाम सात बचे से ही शहरों में सन्नाटा और सड़कों पर कर्फ्यू का नजारा होगा. यह मैच दुबई में खेला जायेगा.

- Advertisement -

T20 World Cup 2021 india vs pakistan match playing 11 team india virat  kohli indian team|T20 World Cup 2021: पाकिस्तान का बैंड बजाने के लिए टीम  इंडिया तैयार, इस Playing 11 केक्या कहता है इतिहास
इससे पहले भारत पाकिस्तान की टीमें 18 जून 2017 को इंग्लैड में आमने–सामने हुई थी. तब चेंपियस ट्राफी का मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत हार गया था. टी–20 वर्ल्ड कप में कल का मुकाबला इस मायने में भी अहम है कि दोनों टीमों की मैच पर कई तरह के संकट के बादल भी मंडराये थे. अबतक पांच बार टी–20 वर्ल्ड कप का मुकाबला हो चुका है. किसी भी मैच में भारत को पाकिस्तान नहीं हरा पाया है. 2021 का टी–20 वर्ल्ड कप छठा आयोजन है. 50 ओवर वाले विश्वकप में भी पाकिस्तान भारत को कभी नहीं हरा पाया है.
लोगों में कितना उत्साह
आज 24 अक्टूबर को बेशक रविवार है लेकिन लोगों ने अपने अहम काम का या तो आज ही निपटा लिया है या फिर अपने काम को सोमवार तक के टाल दिया है. कल पूरा फोकस मैच पर होगा. राजधानी रांची की बात करें तो यहां के कई रेस्टूरेंट में बड़े स्क्रीन पर लाईव मैच दिखाने की तैयारी है. ऐसे रेस्टूरेंट की कुर्सियां पहले ही बुक हो चुके हैं. साथ ही कई अन्य जगहों पर भी बड़े स्क्रीन पर मैच दिखाने की तैयारी है.
क्या कहते हैं जानकार
हरमू यूथ क्रिकेट क्लब के कोच सत्यम कुमार कहते हैं कि भारत–पाकिस्तान का मैच सिर्फ मैच नहीं होता. इसमें हमारी देशभक्ति भी जुड़ जाती है. सत्यम कुमार कहते हैं कि भारत के लोगों की चाहत होती है कि हमारी टीम किसी भी हालत में पाकिस्तान को हराये. इसके पीछे की क्या वजह है. सत्यम कुमार कहते हैं कि पाकिस्तानी टीम में खेल भावना की कमी होती है. मैदान पर पाकिस्तानी टीम की हरकतें कई बार आपको गुस्से में डाल देता है लिहाजा हर भारतीय चाहता है कि पाकिस्तान को मैदान पर जमकर धूल चटायी जाये !
Report :-  ADITI CHOPRA, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309