कोयले के अवैध खनन को लेकर SSP सख्त : कोयला कारोबारी से सांठगांठ रखने के आरोप में सिल्ली थाना प्रभारी सस्पेंड, कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने जब से रांची की कमान संभाली है तभी से रांची पुलिस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है एसएसपी के दिशा निर्देश पर नशे के कारोबार में संलिप्त कई लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है वही एक बार फिर रांची के पुलिस कप्तान कोयले की अवैध खनन को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं
एसएसपी कौशल किशोर ने अवैध कोयला कारोबारी से सांठगांठ रखने के आरोप में सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार को सस्पेंड कर दिया. दूसरी ओर, सिल्ली थाना क्षेत्र के रामपुर लोवादाग में अवैध रूप से चल रहे एक कोयला डिपो से सोमवार को दो ट्रैक्टर कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को सिल्ली थाना परिसर में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि सिल्ली क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का कारोबार चल रहा है. रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने क्षेत्र में छापामारी कर कोयले से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. इस मामले की जांच का आदेश डीएसपी और इस्पेक्टर को दिया गया है. वहीं, अवैध कोयला कारोबार के आरोप में लोवादाग निवासी भीस्म महतो समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल तेज कर दी है.
- Advertisement -
पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया
बैजनाथ कुमार – व्यवहार न्यायालय TOP के नए प्रभारी बनाए गए
सुकदेव कुमार साहा – खरसीदाग ओपी प्रभारी होंगे
विजय मंडल – पुलिस केंद्र-
अभिजीत कुमार नरकोपी के नए थाना प्रभारी
आकाशदीप- सिल्ली थाना प्रभारी
ओमप्रकाश टोप्पो- नगड़ी के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI