Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पिस्तौल दिखाकर लड़की के अपहरण का दावा ! सरायकेला में दो समुदायों के बीच जम कर बवाल, आगजनी, पत्थरबाजी और गोलीबारी, पुलिस पर हमला

0 293

CRIME DESK, NATION EXPRESS, सरायकेला

सरायकेला के एक गांव में एक सुमुदाय का लड़का दूसरे समुदाय की लड़की के साथ फरार हो गया जिसके बाद दो समुदायों में तनाव बढ़ गया. विवाद ने बवाल का रूप ले लिया तो आगजनी, पत्थरबाजी और गोलीबारी भी हुई

- Advertisement -

हाइलाइट्स
  • सराईकेला के गांव में दो समुदायों में तनाव, आगजनी और पत्थरबाजी हुई.
  • पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद हवाई फायरिंग की, अब स्थिति नियंत्रण में आई.
  • सराईकेला-खरसावां डीसी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर शांति बहाल की.

नीमड़ी थाना क्षेत्र के झिमरी गांव में उस समय दो समुदायों के बीच तनाव हो गया जब पता लगा कि एक समुदाय का लड़का दूसरे समुदाय की लड़की को लेकर फरार हो गया. बताया जा रा है कि इसको लेकर दोनों समुदाय के बीच विवाद हुआ और एक पक्ष ने आरोपी के घर समेत तीन दुकानों में आग लगा दी जिसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हुए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और बाद में गोलीबारी होने भी सूचना है.जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल कों तैनात किया गया. वहीं, दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. बताया जा रहा है कि इस हमले में कई पुलिस जवान भी घायल हुए. इसके बाद मामला भी करता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लाठीचार्ज किया. जिले के डीसी और एसपी समेत तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया गया. पूरे गांव में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. आइये जानते हैं कि आखिर यह मामला है क्या और कैसे बवाल बढ़ गया.

Saraikela : घटना के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस वाहनबताया जा रहा है कि सरायकेला के नीमड़ी थाना क्षेत्र के झिमरी गांव में मुस्लिम युवक एक हिंदू लड़की को लेकर फरार हो गया. इसको लेकर दोनों समुदाय के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बवाल हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदू बालिग युवती अपने प्रेमी के साथ अचानक गायब हो गई. परिजनों का आरोप है कि उसका अपहरण किया गया है. इसी बीच जानकारी यह भी आ रही है कि इस मामले को असामाजिक तत्वों ने तूल दे दिया और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया. हालात बिगड़ते देख डीसी और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Saraikela : घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स की तैनातीऐसे बढ़ता गया बवाल
बताया जाता है कि सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत झिमड़ी गांव में शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने दो-तीन दुकानों में आगजनी कर दी जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन लोगों का आक्रोश इस कदर था कि उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. इस दौरान शरारती तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ जवानों को चोट भी लगी.

BREAKING : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ झिमड़ी गांव, अहले सुबह तीन बजे तक डटे  रहे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत - Loktantra Saveraसभी आने-जानेवालों से की जा रही पूछताछ

झिमड़ी गांव की दोनों तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा चेकनाका लगाया गया है. जहां सभी आने-जानेवाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और इसकी एंट्री की जा रही है. रोजाना लगनेवाला बाजार रविवार को नहीं लगा. इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. नीमडीह थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया जा रहा है.

सरायकेला खरसांवा का झिमरी गांव छावनी में तब्दील, बरामदगी की मांग को ले  भड़के लोगों का फूटा गुस्साकैंप कर रही पुलिस, स्थिति नियंत्रण में

शादीशुदा मोहम्मद तस्लीम गांव की इंटर की छात्रा को हथियार के बल पर उठा ले गया. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. इस दौरान मामला और बिगड़ गया. आक्रोशित भीड़ ने झिमड़ी मार्केट की कई दुकानों में आग लगा दी. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया. इसमें पुलिस की चार गाड़ियां और चार जवान घायल हो गए. दर्जनों युवक भी घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला एसपी और चांडिल एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस कैंप कर रही है. स्थिति नियंत्रण में है.

Report By :- SURBHI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, सरायकेला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309