Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

वीरता पदक से सम्मानित IPS अरविंद नेगी निकला “देश का गद्दार”, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा को मुहैया कराता था खुफिया दस्तावेज

0 523

CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

एनआईए में सर्विस मेडल से सम्मानित आईपीएस अधिकारी अरविंद नेगी को गिरफ्तार किया गया है. उनपर लश्कर-ए-तय्यबा को गोपनीय सूचना लीक करने का आरोप है. नेगी के ठिकानों से अनेक गोपनीय दस्तावेज मिले. जिसके बाद नेगी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया.

एनआईए में सर्विस मेडल से सम्मानित आईपीएस अधिकारी अरविंद नेगी को गिरफ्तार किया गया है. उनपर लश्कर-ए-तय्यबा को गोपनीय सूचना लीक करने का आरोप है. नेगी हिमाचल प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी है. उनपर आरोप है कि उन्होंने लश्कर ए तयैबा के आतंकी को खुफिया दस्तावेज दी है. जिसके बाद नेगी को यूएपीए (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

- Advertisement -

NIA ने अपने ही एक्स ऑफिसर IPS अरविंद नेगी को अरेस्ट कर लिया, आतंकियों से  संबंध होने के आरोप | NIA Ex Officer Got Arrest By NIA: NIA Arrests Its Own  Exखुफिया जानकारी लीक करने मामले को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने नेगी के ठिकानों पर छापेमारी की थी. नेगी के ठिकानों से अनेक गोपनीय दस्तावेज मिले. जिसके बाद नेगी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. वहीं, एनआईए की जांच में भी इसका पता चला है कि, नेगी के जरिए सूचनाएं लीक हुई हैं.

इस मामले को लेकर एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि, एनआईए ने लश्कर को सपोर्ट करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया था. ये लश्कर-ए-तय्यबा को मदद करते थे और उन्हें सूचनाएं देने का काम करते थे. इस कड़ी में अरविंद नेगी का भी नाम सामने आया. इस सिलसिले में एनआईए ने नेगी के ठिकानों पर छापेमारी की तो कई दस्तावेज मिले.

IPS Negi Archives - Ewn 24 News

गौरतलब है कि, साल 2011 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी अरविंद नेगी को गैलेंट्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. इससे पहले अरविंद नेगी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में ही बतौर एसपी तैनात थे. जहां से इस मामले की जांच आरंभ होने के बाद उन्हें वापस उनकी कैडर में भेजा गया था. उन्हें 11 साल तीन महीने एनआईए में प्रतिनियुक्ति मिली थी.

 

अपने सेवाकाल में नेगी एनआईए के सबसे प्रतिष्ठित अधिकारियों में से एक थे. वो कई प्रमुख मामलों की जांच में शामिल थे. हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं देते हुए अरविंद नेगी ने बहुचर्चित सीपीएमटी पेपर लीक केस की जांच की थी. बहुचर्चित शिमला तेजाब कांड की गुत्थी सुलझाने में भी नेगी ने अहम भूमिका निभाई थी.हिमाचल में नेगी की गिनती तेज-तर्रार अधिकारी मेंहोती थी. उन्हें पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है.हुर्रियत नेतृत्व से जुड़े जम्मू कश्मीर टेरर फंडिंग मामले की जांच के लिए वीरता पदक मिला था

Report By :- ANUJA AWASTHI / MADHURI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309