लालू यादव की पार्टी के नेता गजबे हैं! RJD के कैंडल मार्च में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, Video वायरल हुआ तो बोले भारी मिस्टेक हो गया
BIHAR DESK, NATION EXPRESS, लखीसराय
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बिहार के लखीसराय में लालू यादव की पार्टी RJD ने कैंडल मार्च निकाला था। इस मार्च में कुछ लोगों ने कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं RJD के लखीसराय जिलाध्यक्ष ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि नारे गलती से लग गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -
राजद का असली चेहरा फिर बेनकाब!
लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और उपाध्यक्ष प्रेमसागर यादव के नेतृत्व में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लगाए गए नारे…#ShameOnRJD pic.twitter.com/Sqea96JHOl
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) April 27, 2025
RJD के कैंडल मार्च में लगे नारे
दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। इस हमले के विरोध में देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार के लखीसराय में RJD ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च पहलगाम हमले के विरोध में था। मार्च में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने की बात सामने आ रही है।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दे रहे हैं। NBT इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि वीडियो में RJD के कुछ कार्यकर्ता दिख रहे हैं। इस वीडियो के बारे में पुलिस को भी जानकारी मिली है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। एक न्यूज चैनल ने ने RJD के लखीसराय जिलाध्यक्ष कालीचरण दास से इस बारे में बात की।
कालीचरण दास ने दी साफाई
कालीचरण दास ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में सफाई दी है। पहले तो उन्होंने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नारे नहीं लगाए गए। लेकिन जब उन्हें वीडियो दिखाया गया, तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं…गलती से किसी ने लगा दिया था नारा।
गलती से मुंह से निकल गया
बता दें कि कालीचरण दास खुद भी इस कैंडल मार्च में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हां, हां…गलती से ऐसा हो गया है। RJD नेता कालीचरण दास से पूछा गया कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है? उन्होंने कहा कि गलती से यह हो गया है.।पार्टी उसपर कार्रवाई कर रही है। उसने माफी मांगी है और कहा है कि गलती से मुंह से निकल गया।
बढ़ सकती है आरजेडी के मुश्किलें
माना जा रहा है कि इस पूरे मामले से RJD की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को लेकर RJD पर हमला कर सकती हैं। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि सच क्या है। और RJD इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
Report By :- PALLAVI SINGH, BIHAR DESK, NATION EXPRESS, लखीसराय