Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आज ईडी के समक्ष हाजिर नहीं होंगे CM हेमंत सोरेन : 11 नवंबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र, मोरहाबादी मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगी JMM

0 339

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

ईडी के खिलाफ रैली में सीएम हेमंत भी होंगे शामिल

इधर ईडी और भाजपा के खिलाफ झामुमो ने रांची के मोराबादी मैदान में कल रैली बुलाई है. जिसमें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल होंगे. रैली में राज्य भर से सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. झामुमो के सभी नेता आक्रोशित हैं, जिसे वे रैली के माध्यम से अपने आक्रोश को प्रकट करेंगे.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ में नहीं शामिल होंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। उन्हें कल यानी 3 नवंबर को साढ़े 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। सीएम ऑफिस की तरफ से उनके अगले 15 दिनों के कार्यक्रमों का डिटेल जारी कर दिया गया है। इसमें कहीं भी ईडी ऑफिस जाने का जिक्र नहीं है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

- Advertisement -

3 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन रायपुर जाएंगे। वहां आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं 4-9 नवंबर को पलामू, रामगढ़, जमशेदपुर, बोकारो और पाकुड़ के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी और 11 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र होगा। इस सत्र में सरकार झारखंड की नई स्थानीयता विधेयक पास कराएगी।

वहीं आज शाम महागठबंधन के विधायक की बैठक हुई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायक रांची पहुंचे थे। बैठक‌ में फैसला लिया गया कि वे मामले पर कानूनी सलाह लेंगे। सत्ताधारी महागठबंधन की आपात बैठक में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा – मुख्यमंत्री कोई खिलौना नहीं कि कोई तुरंत बुलाये और तुरंत चले जाएंसूचना ये भी आ रही है कि JMM कल मोरहाबादी मैदान में शक्ति प्रदर्शन कर सकती है।

JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सड़क से सदन तक जेएमएम अपनी ताकत दिखाएगी। आगामी आंदोलन की तैयारी हो रही है। लोगों में आक्रोश है। जिला कमेटी ने जुटान की बात को स्वीकार की है। हालांकि सुप्रियो भट्टाचार्य ने जुटान की बात से इनकार किया है। जेएमएम नेता ने कहा कि बीजेपी ने गलत नंबर डायल कर दिया है।

बता दें कि ईडी लंबे से मनी लॉड्रिंग मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री को समन भेजने के साथ ही ईडी ने झारखंड पुलिस महानिदेशक को इस सिलसिले में एक पत्र लिखा है। इसमें तीन नवंबर को ईडी कार्यालय में सुरक्षा का विशेष प्रबंध करने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन मिलने पर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि ये सरकार संकट में नहीं है.. ED की कार्रवाई पूरे देश में करवाई जा रही है.. ED खुद सवालों के घेरे में है JMM महासचिव विनोद पांडेय ने कहा-‘दुनिया देख रही है, बीजेपी कैसे सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

ईडी के पास कई अहम सबूत होने का दावा

सूत्रों की मानें तो सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साहेबगंज स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। ईडी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के बैंक खाते से जुड़ा चेक बुक मिला था। 2 चेक बुक में मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होने की बात कही जा रही है। सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 2 एके-47 राइफल और 60 गोलियां मिली थी। जब्त हथियार जिन 2 कांस्टेबल के थे, वे मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात थे।

Report By :- NIDHI GUPTA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309