Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डराने लगा काेराेना : रांची में फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, लालपुर, डाेरंडा, चुटिया और हटिया में 24 घंटे में 25 पॉजिटिव

0 405

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची 

झारखंड में कोरोना के 51 मरीज मिले: 58 दिन बाद रांची में 24 घंटे में 25 पॉजिटिव, ब्लैक फंगस से भी एक मौत

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच रांची में बुधवार को कोरोना के 25 संक्रमित मिले. इसके अलावा कोडरमा में 13 और पूर्वी सिंहभूम में छह संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है. रांची में मिले संक्रमितों में जगन्नाथपुर व अरगोड़ा थाना क्षेत्र से 11, लालपुर और डाेरंडा से चार-चार, चुटिया और हटिया रेलवे स्टेशन से दो-दो संक्रमित मिले हैं. इनके अलावा दो अन्य संक्रमित भी मिले हैं.

- Advertisement -

रांची जिला प्रशासन की रिपोर्ट में 25 संक्रमित मिलने और छह संक्रमित के स्वस्थ होने की पुष्टि की गयी है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 92 हो गयी है. इधर, राज्य में एक्टिव केस की संख्या 200 के करीब पहुंच गयी है. कोडरमा जिले में पिछले तीन दिनों में 35 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. बुधवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले.

Coronavirus new strain symptoms covid 19 britain ये हैं नए कोरोना वायरस के  लक्षण, सीने में दर्द बन सकता है बड़ा खतरा - India TV Hindi Newsराज्य में एक्टिव केस की संख्या 200 के करीब

जगन्नाथपुर व अरगोड़ा थाना क्षेत्र से 11, लालपुर व डाेरंडा से चार-चार, चुटिया व हटिया रेलवे स्टेशन से दो-दो संक्रमित के अलावा दो और संक्रमित मिले

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच एक बार फिर से झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए संक्रमित मिले हैं। अकेले रांची में 25 नए पॉजिटिव मिले हैं। 58 दिन बाद इतनी बड़ी संख्या में रांची में कोरोना के केस मिले हैं। अब रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। वहीं, झारखंड में यह संख्या 200 हो गई है।

कोडरमा में लगातार तीसरे दिन 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां सोमवार और मंगलवार को भी 12-12 संक्रमित मिले थे। इनमें सदर अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। बता दें, इससे पहले 24 अक्टूबर को रांची में एक साथ 25 संक्रमित मिले थे।

वहीं, राज्य में 80 दिनों के बाद ब्लैक फंगस से एक महिला की मौत हुई है। मंगलवार को जमशेदपुर की महिला को रिम्स के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था। स्थिति बिगड़ने के बाद महिला को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इससे पहले दो अक्टूबर को ब्लैक फंगस से धनबाद की एक महिला की मौत हुई थी।

स्थानीय स्तर पर ही इसके फैलाव को रोकने की तैयारी

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह कोविड के उभरते मामले, इसके भौगोलिक प्रसार, अस्पतालों के बुनियादी ढांचों और उपलब्ध कार्यबल के बेहतर इस्तेमाल, कंटेनमेंट जोन बनाने और इन्हें कड़ाई से लागू करने की दिशा में अभी से योजना बना लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसे स्थानीय स्तर पर ही रोक दिया जाए।

इसके साथ ही राज्यों को कोरोना जांच, संपर्क सूत्रों का पता लगाने, निगरानी, आपात स्थिति में स्वास्थ्य प्रबंधन, वैक्सीनेशन और कोरोना से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार मानकों (मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन) का पालन कराने पर जोर दिया गया है।

ब्लैक फंगस से यहीं 30वीं माैत : झारखंड में ब्लैक फंगस से यह 30वीं माैत है। इनमें से सबसे ज्यादा रांची के 11 मरीजाें की माैत हुई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में छह, चतरा में एक, देवघर में एक, धनबाद में दाे, दुमका में एक, गाेड्डा में दाे, हजारीबाग में एक, गिरिडीह में एक, काेडरमा में एक और रामगढ़ में तीन लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309