झारखंड से 1501 लोग ही रवाना होंगे हज के मुकद्दस सफर के लिए, आज हज हाउस में दिन के 12.00 बजे से होगी लॉटरी
- Advertisement -
झारखंड में 65 साल से कम उम्र के 1615 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन दिया है. मगर 1501 यात्रियों का कोटा मिलने के कारण 114 लोग फिलहाल जाने से वंचित हो जाएंगे. हालांकि, कुर्रा में नाम निकलने के बाद अगर कोई यात्री हज पर नहीं जाते हैं तो प्रतीक्षा सूची में रहने वाले आजमीन-ए-हज की यात्रा कंफर्म कर दी जाएगी. इस संबंध में राज्य हज समिति के अध्यक्ष सह विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि केंद्रीय हज समिति से झारखंड का कोटा बढ़ाने की मांग की है. उम्मीद है कि झारखंड के बाकी 114 यात्रियों की भी यात्रा कंफर्म कर दी जाएगी.
283 लोगों का आवेदन हो चुका है रिजेक्ट