अलविदा जुमे की नमाज के बाद हंगामा: सड़क पर नमाज पढ़ने से रोके जाने को लेकर गुस्साए युवकों ने लगाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे, पुलिस और युवकों में हाथापाई और नोकझोक
NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ
इसके बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।

- Advertisement -





जामा मस्जिद के बाहर युवकों द्वारा हंगामा किए जाने का पता लगते ही शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बन गया। शहर में अफवाह फैल गई की जामा मस्जिद के बाहर बवाल हो गया है। इसको लेकर बाजारों से लोग घरों की तरफ लौटना शुरू हो गए। वहीं, आसपास की कुछ दुकानें भी बंद हो गईं। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।

जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद ने कहा कि मस्जिद में सकुशल नमाज संपन्न हो गई, लेकिन नमाज के बाद कुछ मीडियाकर्मियों ने भड़काने वाले सवाल नमाज पढ़कर आए युवकों से पूछे, जिसके बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि युवकों को उकसाने और गलत तरह के सवाल करने वाले लोगों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पता लगना चाहिए कि यह मीडियाकर्मी थे भी या नहीं।

एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सामने आया है कि युवकों को भड़काया गया, जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही है। इनको नोटिस भेजने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पूरे जिले में अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई है।