11 साल से लापता हुई लड़की को खोजने में नाकाम रहे 7 IPS : हाईकोर्ट ने गिरिडीह पुलिस को दी चेतावनी एक महीने में नहीं खाेज पाए ताे सभी SP का वापस लेंगे अवार्ड व प्रमाेशन
NEWS DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह
11 साल से एक गुम हुई लड़की काे खाेजने के लिए उसके पिता बाेधि पंडित ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस राजेश शंकर की काेर्ट ने सुनवाई के दाैरान गिरिडीह एसपी काे जमकर फटकार लगाई और झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। काेर्ट ने कहा कि 11 साल बीत गए कितने एसपी आए और गए। अभी तक इस मामले काे सुलझा नहीं पाए। इसी दाैरान उसकी मां की भी हत्या हाे गई, जिन्हाेंने हाईकोर्ट में अपनी बेटी काे खाेजने के लिए याचिका दायर की है।
काेर्ट ने एक महीने का समय दिया है और कहा कि गिरिडीह पुलिस लड़की काे खाेजकर लाए। जिंदा है या मृत उसकी जानकारी काेर्ट काे उपलब्ध कराए। एक महीने में लड़की काे नहीं खाेज पाए ताे 11 साल में उस जिले में जितने आईपीएस ऑफिसर आए और गए, उनकों मिले अवार्ड व प्रमाेशन वापस ले लेंगे।
- Advertisement -

बेटी को खोजने के लिए मां ने देवर समेत छह पर दर्ज कराई थी प्राथमिकी, बाद में मिली मां की लाश
कसियाडीह सरिया थाना क्षेत्र का मामला है। साल 2010 में लड़की सत्संग में जाने की बात कही थी, तभी किचाकी रेलवे स्टेशन के पास से गायब हाे गई थी। इसके पिता बाेधि पंडित मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मां टेकनी देवी ने थाना में आवेदन देकर देवर सुनील पंडित समेत छह लाेगाें काे नामजद आराेपी बनाई थी। उसके बाद उसके इस मामले में जेल भी भेजा गया था। जेल से आने के बाद दाेनाें पक्षाें में सुलह भी हुआ था। उसके बाद टेकनी देवी ने मायके नगरकेसवारी में रहने लगी। साल 2018 में विषणुगढ़ ऑटाे से जा रही थी। इस दाैरान उसकी लाश मिली। टेकनी देवी का भाई बाेधि पंडित ने सुनील पंडित व अन्य पर बहन की हत्या का मामला दर्ज कराया था।
![]()
- 2009 से 2010 से आरके धान एसपी
- साल 2010 से 2013 तक एवी हाेमकर एसपी
- साल 2013 से 2015 तक क्रांति कुमार गरदेशी
- साल 2015 से 2016 तक कुलद्वीप द्विवेदी एसपी
- साल 2016 से 2017 तक अखिलेश बी वारियर
- साल 2017 से 2020 सुरेंद्र कुमार झा
- साल 2020 से 2022 तक अमित रेणु एसपी
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह