Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खुफिया विभाग का HIGH ALERT: श्रावणी मेले में उपद्रव की आशंका, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

0 405

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि 2 वर्षों के अंतराल के बाद लगने वाले श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने की संभावना है. जिसके मद्देनजर फोर्स की तैनाती भी अधिक संख्या में की जाएगी. संपूर्ण मेला क्षेत्र में 12 ओपी का सृजन किया गया है. जिसमें अलग-अलग बटालियन के साथ-साथ पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. जितने भी फोर्स बाहर से आ रहे हैं उनको कहां-कहां तैनात करना है उसकी अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है. श्रद्धालुओं के प्रवेश के सभी रूट लाइनों में पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की जा रही है ताकि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु सुगमता पूर्वक भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाए.

 एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला 14 जुलाई से शुरू हो रहा है. मेले में रोजाना एक लाख से ज्यादा कावरियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में भीड़ का फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं. कावरियां वेश में उपद्रवी श्रावणी मेले में शामिल हो सकते हैं. इसलिए खुफिया विभाग में मेला शुरू होने से पहले यह दूसरी बार अलर्ट जारी किया है. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने झारखंड और बिहार सरकार को आगाह किया है. वहीं मेले में शामिल होने वाले एक-एक कावरियां पर नजर रखने का निर्देश दिया है. देशभर में पिछले दिनों हुए हंगामे, दंगे की वजह से श्रावणी मेला में खास सतर्कता बरती जा रही है. वहीं किसी आपदा से बचने के लिए रैफ, एनडीआरएफ के साथ साथ झारखंड जगुआर के बीडीएस टीम को भी तैनात किया जाएगा.

- Advertisement -

Tales from 'Shravani Mela' - The Hindu

12 किमी के कांवरिया पथ में 1200 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
श्रावणी मेला को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्य के खुफिया विभाग को कई निर्देश दिए हैं. केंद्र की ओर से असली कांवरियों की पहचान के लिए योजनावद्ध तरीके से कदम उठाने की सलाह दी गई है. इसके लिए चप्पे-चप्पे पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी. 112 किमी के कांवरिया पथ में 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।शहर के विभिन्न स्थानों में अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं. वहीं धर्मशाला और होटल संचालकों से भी सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया है. बता दें कि हर साल श्रावणी मेला शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही अधिकारियों को अलर्ट किया जाता है. मगर इस साल बहुत पहले और भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं.
Thumbnail image
देवघर मंदिर में होगी सुरक्षा की विशेष व्यस्था
देवघर में इस साल मंदिर परिसर पर नजर रखने के लिए पहली बार इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है. यहां से 500 कैमरे के माध्यम से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बार मेले में 13717 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती होगी. इसमें आईपीएस अधिकारी, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी, एसआई से लेकर जमादार शामिल होंगे. अधिक भीड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. पाचों जोन में 13717 जवानों की तैनाती की जायेगी जिसका जिम्मा देवघर के पांच थानाक्षेत्र नगर थाना, रिखिया थाना, कुंडा थाना, जसीडीह थाना और मोहनपुर थाना दें दी गई है.
Report By :- SONAM SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309