Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सरकार से नाराज मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 15 दिनों की लंबी छुट्‌टी पर गये

0 438

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

राज्य के मुख्य सचिव 15 दिनों की लंबी छुट्‌टी पर चले गये हैं. मुख्यमंत्री को भेजे गये छुट्‌टी से संबंधित आवेदन में उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें अवकाश में जाना पड़ रहा है. मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी का यह अब तक का सबसे बड़ा अवकाश है. जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर जो तत्परता दिखलायी जा रही है, उसको लेकर मुख्य सचिव थोड़ा नाराज हैं.

अभियान को अफसर रूटीन में न लें, मिशन मोड में योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं |  Do not take the campaign in the officer routine, take the plans from door  to doorउन्होंने पिछली कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर एक आइएएस अधिकारी को भी फटकार लगायी थी. मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग से पूछा था कि कैसे ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए पैसे आयेंगे. सरकार के खाते में कितना बोझ पड़ेगा. पर उनके सवालों का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है. वैसे कहा जा रहा है कि सरकार पर पेंशन योजना के लागू होने के बाद 17 सौ करोड़ से अधिक का बोझ पड़ेगा.

- Advertisement -

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309