Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खूंटी के SDM ने नाइट पार्टी के दौरान IIT की छात्रा से मांगा चुम्मा : SDM हिरासत में

0 587

CRIME DESK, NATION EXPRESS, खूंटी 

झारखंड में IAS अधिकारी पर किस करने की कोशिश और छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। खूंटी जिले में IIT मंडी से इंटर्नशिप करने आई एक छात्रा ने वहां के SDM सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद SDM को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में छात्रा ने लिखा है कि SDM ने उन्हें किस करने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। साथ ही वह उन्हें गलत नजर से घूर रहे थे। सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं।

- Advertisement -

Jharkhand Crime News: खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज।

 

आईएएस से हो रही पूछताछ- एसपी

मामले को लेकर खूंटी SP अमन कुमार ने बताया कि 4 जुलाई की शाम को लड़की की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी IAS को कस्टडी में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में लड़की का बयान भी लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। साथ ही वहां मौजूद लोगों से भी बात की जाएगी।

1 जुलाई को हुई थी पार्टी

खूंटी SP ने बताया कि 1 जुलाई की देर रात सभी लोग पार्टी कर रहे थे। इस दौरान एक टाइम ऐसा आया कि पार्टी में कम लोग ही बचे थे। उस दौरान ही खूंटी SDM ने गलत व्यवहार किया। इंटर्नशिप के लिए आई छात्रा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है।

Report By :- ANKITA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, खूंटी 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309