NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
नए यातायात पुलिस अधीक्षक से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को है बड़ी उम्मीद
तपती धूप और तेज बारिश से बचने के लिए रेनकोट के सहारे ड्यूटी करते हैं ट्रैफिक पुलिसकर्मी
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दो शिफ्ट में कराया जाए काम
जवानों की कमी है ट्रैफिक में
यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को
पूरी लगन मेहनत और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं ट्रैफिक पुलिसकर्मी
बूथ नहीं होने की वजह से 12 -12 घंटे खड़े रहना पड़ता है सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को
शहर के कई चौक चौराहे पर टेंट के सहारे रहते हैं ट्रैफिक पुलिसकर्मी
टूटा टेंट और टूटी कुर्सी के सहारे 12 घंटे ड्यूटी करते हैं ट्रैफिक पुलिस का जवान
सड़कों पर 12 घंटे ड्यूटी करने की वजह से पैर फूल जाते हैं यातायात पुलिस के जवानों के
साफ और स्वच्छ जल भी मयस्सर नहीं हो पाता ट्रैफिक पुलिस के जवानों को
राजधानी में लगभग 102 स्थानों पर बने ट्रैफिक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होती है. कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों के विश्राम करने के लिए ट्रैफिक बूथ तो बने हैं, लेकिन अधिकतर जगहों पर तपती गरमी और मूसलाधार बारिश में जान जोखिम में डाल कर छाता और रेनकोट के सहारे ट्रैफिक पुलिस डयूटी करते हैं. ट्रैफिक के जवान के अनुसार 12 घंटे ड्यूटी के दौरान कई बार ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करनेवाले प्रतिदिन उनसे उलझते हैं. प्रतिदिन कोई न कोई उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी देता है. हालांकि वे इस दौरान अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाते हैं. कभी-कभी तो इन सभी बातों से काफी तनाव रहता है.
- Advertisement -
सिर्फ 29 जगहों पर बना है ट्रैफिक बूथ:
वर्तमान में राजधानी में सिर्फ 29 जगहों पर ट्रैफिक बूथ बना हुआ है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस कुछ देर विश्राम करने के लिए जाते हैं. हरमू रोड के शनि मंदिर चौक काफी व्यस्त चौक है. वहां पर ट्रैफिक बूथ नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने प्लास्टिक से घेर कर विश्राम के लिए झोपड़ी बना रखा है. वहां चार-एक बल की हमेशा तैनाती रहती है. कई जगहों पर पेड़ के नीचे दो कुर्सी लगा कर पुलिसकर्मी विश्राम करते हैं. 16 जून को जब नये ट्रैफिक एसपी ने ज्वाइन किया, तो रांची जिला पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बधाई देने के साथ ट्रैफिक बूथ बनवाने की मांग रखी थी.
राजधानी के मुख्य चौक, जहां नहीं ट्रैफिक बूथ
राजधानी में प्लाजा चौक, पुरुलिया रोड में मिशन चौक, कर्बला चौक, बहू बाजार चौक, खादगढ़ा बस स्टैंड के पास, कोकर चौक, तिरिल रोड चौक, हरमू रोड शनि मंदिर चौक, गाड़ीखाना, मुक्तिधाम, रातू रोड में दुर्गा मंदिर चौक, कांके रोड में चांदनी चौक, हटिया का सिंह मोड़ चौक, बरियातू रोड में रिम्स चौक सहित कई स्थानों पर ट्रैफिक बूथ नहीं है, जिससे पुलिसकर्मियों को परेशानी होती है.
Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI