Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

फेसबुक पर 4 बच्चों की मां के प्यार में दीवाना हुआ युवक : महिला को खोजता हुआ युवक पहुंच गया झारखण्ड

0 616

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलामू

Love through Facebook.फेसबुक पर प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि यूपी का युवक अपनी प्रेमिका को ढूंढते हुए पलामू पहुंच गया. महिला पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों की मां है. छह माह पहले युवक महिला को भगाकर दिल्ली ले गया था.

उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक युवक को पलामू की एक महिला के साथ फेसबुक पर प्यार हो गया. महिला चार बच्चों की मां है. कुछ दिनों पहले युवक महिला को पलामू से दिल्ली लेकर भाग गया था. पलामू से महिला के परिजन दिल्ली पहुंच गए और महिला को वापस ले आए, लेकिन युवक दोबारा महिला को ढूंढता हुआ पलामू पहुंचा है. युवक का आरोप है कि महिला के परिजन उसकी पिटाई करते हैं. वह महिला का रोते हुए ऑडियो सबको सुना रहा है.

- Advertisement -

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका एकांत में कर रहे थे मुलाकात, मोबाइल पर हुए इश्‍क  ने बेगूसराय में दिला दी बड़ी सजा - Married lover and girlfriend were  meeting in solitude ...

फेसबुक के माध्यम से युवक को शादीशुदा महिला से हुआ था प्यार

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रामपुर के सुनील सक्सेना नामक युवक की फेसबुक के माध्यम से पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दोस्ती हुई थी. महिला का ससुराल उंटारी रोड में है, जबकि महिला का मायका कोलकाता में है. महिला चार बच्चों की मां है. सुनील सक्सेना और महिला काफी दिनों तक फेसबुक पर बात करते रहे थे.

फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार तो युवती ने किया कुछ ऐसा ddnewsportal.com -  DDNEWSPORTAL.COMछह माह पहले महिला को अपने साथ भगा ले गया था युवक

सुनील सक्सेना करीब छह महीने पहले पलामू के उंटारी रोड के इलाके में पहुंचा था और महिला को लेकर फरार हो गया था. महिला के परिजन ढूंढते हुए दिल्ली पहुंच गए थे. महिला काफी दिनों तक सुनील सक्सेना के साथ दिल्ली में रही थी. बाद में महिला युवक के साथ मुरादाबाद चली गई थी. परिजन उसे खोजते हुए दिल्ली गए थे और करीब 15 दिनों पहले उसे वापस उंटारी रोड लेकर लौटे हैं.

प्रेमिका ने प्रेमी को कमरे में बुलाया, घर वालों ने पकड़कर उतरवाए कपड़े, फिर  पूरी रात... - premika ne premi ko aadhi raat room me bulaya ghar walon ne  pakadkar utarway kapde

युवक ने थाना पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार

महिला ने युवक सुनील सक्सेना को कॉल कर बताया कि उसे परिजन पिटाई कर रहे हैं. इसके बाद युवक दोबारा पलामू पहुंचा है. युवक मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. लेकिन पुलिस ने युवक को पूरी कानूनी पहलू के बारे जानकारी दी और बताया कि बिना तलाक के दूसरी शादी अवैध है.

Report By :- ANAMIKA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलामू

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309