Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची का मौसम:रांची में आज नहीं खिलेगी धूप, शुक्रवार को तेज गर्जन के साथ होगी बारिश

0 392

NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में गुरुवार को को धूप नहीं निकलेगी। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण के राज्यों में आए चक्रवाती तूफान निवार के कारण मौसम में ये परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके साथ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रांची में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

बादल से नहीं बढ़ेगी ठंड
अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल लगने से तापमान में ज्यादा का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि ठंडी हवा दिन भर चलती रहेगी।

- Advertisement -

निवार तूफान से बदला बर्फीली हवा का रूख
मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान निवार के कारण ठंडी हवाओं की दिशा में परिवर्तन देखा जा रहा था। इस कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। फिलहाल इस तूफान का ज्यादा असर राज्य में नहीं होगा। बुधवार रात को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले चार दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान 

अगले चार दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान

27 नवंबर 15 डिग्री सेल्सियस
28 नवंबर 14 डिग्री सेल्सियस
29 नवंबर 15 डिग्री सेल्सियस
30 नवंबर 12 डिग्री सेल्सियस

 

Report By :- SHADAB KHAN, NATION EXPRESS BUREAU, RANCHI

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309