Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद BJP का एक्शन: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले 38 नेताओं की लिस्ट बनाई, 27 को हिदायत दी

0 463

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत सरकार को लेना पड़ता है फौरन एक्शन

हेट स्पीच से दुनिया भर के देशों में हो रही है भारत की किरकिरी

भाजपा ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले अपने 38 नेताओं की पहचान की है। इनमें से 27 चुने हुए नेताओं को ऐसे बयान देने से बचने की हिदायत दी है। इनसे कहा गया है कि धार्मिक मुद्दों पर बयान देने से पहले पार्टी से परमिशन ले लें।

- Advertisement -

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने वाले नूपुर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई के बाद भाजपा एक्शन में दिख रही है। नेताओं के पिछले 8 साल (सितंबर 2014 से 3 मई 2022 तक) के बयानों को IT विशेषज्ञों की मदद से खंगाला गया है। करीब 5,200 बयान गैर-जरूरी पाए गए। 2,700 बयानों के शब्दों को संवेदनशील पाया गया। 38 नेताओं के बयानों को धार्मिक मान्यताओं को आहत करने वाली कैटेगरी में रखा गया।

हेट स्पीच से दुनिया भर के देशों में हो रही भारत की किरकिरी, भाजपा ने बनाई  नेताओं की लिस्ट

भाजपा के ये नेता देते हैं हेट स्पीच
अनंत कुमार हेगड़े, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, तथागत राय, प्रताप सिम्हा, विनय कटियार, महेश शर्मा, टी. राजा सिंह, विक्रम सिंह सैनी, साक्षी महाराज, संगीत सोम।

BJP ने बनाई विवादित बयान देने वाले बयानवीरों की लिस्ट तो दिग्गी ने पूछा-  सूची में योगी का नाम क्यों नहीं? | PoliTalks News

कुवैत: भारत में बने सामानों की बिक्री रोकी
पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद अरब देशों में बायकॉट इंडिया सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। इस बीच कुवैत के कुछ सुपर स्टोर्स ने भारत में बने सामानों की बिक्री रोक दी है। कुवैत सरकार ने कहा है कि भारत में सत्ता में मौजूद पार्टी के नेताओं ने मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है। इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। UAE, जॉर्डन और इंडोनेशिया ने भी नुपुर शर्मा और नवीन कुमार के बयानों पर आपत्ति जताई है।

BJP ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले BJP नेताओं की लिस्ट बनाई, जानें किसके  नाम है शामिल... - Truth First

OIC का बयान गैर-जरूरी: भारत
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भारत की आलोचना करते हुए UN से मुसलमानों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इधर, भारत ने OIC के बयान को ‘संकीर्ण’ बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, कुछ लोगों की अमर्यादित टिप्पणी भारत सरकार के विचारों को प्रदर्शित नहीं करती है।

Report By : SONALI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309