झारखंड पुलिस का 103वीं स्थापना वर्षगांठ और महाअधिवेशन 15 से 17 जून तक : एसोसिएशन महाधिवेशन में CM हेमंत सोरेन को करेगा सम्मानित
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड पुलिस महाअधिवेशन 15,16 एवं 17 जून को होगा। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रिम्स के ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय झारखंड पुलिस संगठन के 103वीं स्थापना वर्षगांठ और सप्तम महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हमारे डीजीपी सहित कई वरीय अधिकारी रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित कर रहे हैं। उनकी पहल से हमारी कई लंबित मांगों को पूरा किया गया है। वहीं 16 जून को चुनाव भी होगा।

- Advertisement -
आमसभा में होंगे निर्णय
15 जून को प्रथम सत्र में सप्तम महाधिवेशन का शुभारंभ होगा। द्वितीय सत्र में चिंतन और मार्गदर्शन सत्र आयोजित होगा। जिसमें अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा और तृतीय सत्र में आम सभा आयोजित की जाएगी। इस सत्र में पर्यवेक्षक मतदान संबंधी अनुशासन समझाएंगे।16 जून को सुबह 8:00 बजे मतदान का कार्यक्रम होगा जो शाम तक चलेगा। 17 जून को चुने गए नए पदाधिकारी का पदभार ग्रहण व शपथ ग्रहण होगा।
पांच पदों पर किया है नामांकन
योगेंद्र सिंह ने कहा कि पांच पदों पर नामांकन किया गया है। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर दो उम्मीदवार, संयुक्त सचिव पर चार उम्मीदवार और संगठन सचिव पद पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस तरह से पांच पद पर कुल 17 सदस्यों ने केंद्रीय चुनाव के लिए नामांकन किया गया है। वहीं महाधिवेशन को पूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति में कुल 67 सदस्यों को शामिल किया गया है।
सरकार ने मांगों को पूरा किया
- पुलिस कर्मियों को 13 माह के वेतन के बदले काटे गए 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश को वापस किया
- पुरानी पेंशन योजना वापस की गई और उसे लागू किया गया
- सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली 2016 को समाप्त किया गया
ये रहे मौजूद
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महामंत्री अक्षय राम, संयुक्त सचिव महताब आलम, क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह प्रताप, संगठन सचिव अंजनी कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद यादव, नरेंद्र कुमार, श्रीकांत शर्मा, वायरलेस सचिव सुरेंद्र राय, राजकुमार यादव, अभय कुमार सिंह, नीरज पाठक, जैप 10 के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, आईआरबी 5 के अध्यक्ष लाल शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री भारती, क्षेत्रीय मंत्री दीपक प्रधान, गौतम बरेली मौजूद थे
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI