Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड के 62 डिग्री कालेजों में इंटर की पढ़ाई बंद : शिक्षक एवं कर्मचारियों के सामने बेरोजगारी और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न

0 381

EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

एकतरफ जहां हजारों छात्र नामांकन के लिए भटक रहें है तो दूसरी तरफ पिछले कई वर्षों से इन इंटर कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य कर रहे हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है, जिसके कारण इनके समक्ष बेरोजगारी और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी न्यू एजूकेशन पॉलिसी का हवाला दे रहे है कि डिग्री काॅलेज के साथ इंटर की पढ़ाई नही हो सकती। इंटर की पढ़ाई के लिए छात्र प्लस टू विधालयों में नामांकन ले। जबकि सच्चाई यह है कि झारखंड के 510 प्लस टू विधालयों में सभी विषयों की पढ़ाई भी नही होती है। वहीं 125 प्लस टू विधालयों में शिक्षक है ही नही। तो कैसे सरकारी प्लस टू विधालयों में Arts, Commers, Science Faculty में छात्र नामांकन लेकर पढेंगे।

Delhi University does reality check on girl students' policy - India Today

- Advertisement -

सबसे ज्यादा समस्या छात्राओं (लड़कियों) को हो रही है, चुकि महिला +2 विधालयों की संख्या ना के बराबर है।अल्पसंख्यक इंटर काॅलेज / निजी इंटर काॅलेज भी ऊहापोह की स्थिति में है चुकि न्यू एजूकेशन पॉलिसी के तहत उन्हें भी 11वीं और 12वीं कक्षा के साथ 9वीं और 10वीं कक्षा को शामिल करना होगा जो तत्काल सम्भव नही है।मांग- उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए सरकार +2 विधालयों में सम्पूर्ण सुधार करें इसबीच कम से कम दो वर्ष के लिए अंगीभूत डिग्री काॅलेजो में इंटर की पढ़ाई जारी रखा जाए। जो छात्रहित में होगा।

Report By :- SHWETA SINGH, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309