Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सावन की सोमवारी के मद्देनजर SSP और CITY SP रात के अंधेरों मे निकले सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने

0 453
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
राजधानी रांची में सावन की सातवीं सोमवार को मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई. एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी ने सावन की सोमवारी को लेकर शहर का मुआयना करने निकले. रांची के नामकुम से लेकर पहाड़ी मंदिर तक निरक्षण और मुआयना किया. साथ ही सुरक्षा में तैनात थाना प्रभारी सहित सुरक्षा बलों को कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी समेत डीएसपी कोतवाली भी मौजूद थे.

- Advertisement -

असमाजिक तत्व पर कारवाई करने का निर्देश
सावन के सोमवारी को लेकर रांची एसएसपी सिटी एसपी कोतवाली डीएसपी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने रांची के नामकुम से लेकर पहाड़ी मंदिर तक निरीक्षण और मुआयना किया. इस मौके पर रांची एसएसपी ने सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ काम करने का निर्देश दिया है. साथ ही असमाजक तत्व पर कारवाई करने का निर्देश भी दिया. रांची एसएसपी किशोर कौशल का कहना है कि सावन की अंतिम दो सोमवारी बची हुई है ऐसे में आने वाले अंतिम सावन के सोमवार तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम है और सभी धर्म के लोगो का पूरा सहयोग मिल रहा है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309